Advertisement

home

पुलिस और बदमाशों मे मुठभेड़,गोली लगने से दो बदमाश घायल, बदमाशों के पास से तमंचा कारतूस और गौकशी करने का सामान बरामद

बरेली । भोजीपुरा थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई , जिसमें दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, वहीं एक पुलिसकर्मी भी बाल-बाल बच गया।
पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गौकशी के मामलों में वांछित अभियुक्त शकील उर्फ मूंछ अपने साथियों के साथ ग्राम मझुआ गंगापुर के जंगल में मौजूद है और वारदात की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की।

रात घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली आरक्षी विपिन के बाजू को छूते हुए निकल गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें
शकील उर्फ मूंछ के दाहिने पैर में गोली लगी
सलीम उर्फ कलिया के बाएं पैर में गोली लगी
दोनों घायल बदमाशों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
तलाशी के दौरान पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे (315 बोर)02 खोखा कारतूस व 02 जिंदा कारतूस गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

घटना के दौरान अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिनकी तलाश में पुलिस द्वारा कॉम्बिंग अभियान चलाया जा रहा है।

घायल अभियुक्तों और घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त पहले से कई मामलों में वांछित थे। खासतौर पर सलीम उर्फ कलिया के खिलाफ करीब 12 मुकदमे दर्ज हैं।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

बरखेड़ा । आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी…

5 hours ago

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,महिलाओं से कुंडल लूटने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

बरेली/बहेड़ी। थाना क्षेत्र में बीते 18 जून को महिलाओं से कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात…

6 hours ago

पीलीभीत: उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; गांधी स्टेडियम में कमिश्नर, डीएम व एसपी समेत हजारों ने किया योगाभ्यास

पीलीभीत।जनपद में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया…

6 hours ago

तहसील और ग्रामीण चौपालों में मची 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम

बरेली/फरीदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज फरीदपुर तहसील परिसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…

6 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की धूम: 21 जून को स्टेडियम पहुंचने की अपील

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए…

1 day ago

लम्बे समय से वीरान पड़ी जिला जेल में बंदियों की आमद शुरू, शाम तक 150 कैदियों के पहुंचने की तैयारी

बरेली। जिले की नई जिला जेल में शनिवार से बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया…

1 day ago