पीलीभीत: उत्तर प्रदेश की पीलीभीत पुलिस ने क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने शातिर लुटेरों के गैंग का भंडाफोड़ करते हुए दो इनामी बदमाशों सहित तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को सहायक पुलिस अधीक्षक (ASP) नताशा गोयल ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा किया।
जहानाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता पुलिस के अनुसार, पकड़े गए बदमाश थाना जहानाबाद में दर्ज मोटरसाइकिल लूट की कई वारदातों में लंबे समय से वांछित थे। इनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने इनके पास से अवैध शस्त्र और कारतूस भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त विष्णु पुत्र मंगली राम निवासी ग्राम जटऊ पट्टी, थाना भोजीपुरा, बरेली,बड़े उर्फ डोरीलाल पुत्र डालचन्द्र निवासी ग्राम सरौरी, थाना जहानाबाद, पीलीभीत, सुरेन्द्र पुत्र भगवान दास निवासी ग्राम जटऊ पट्टी, थाना भोजीपुरा गैंग बनाकर लूट को अंजाम देते थे।
ASP नताशा गोयल ने बताया कि यह गिरोह संगठित तरीके से लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। विशेषकर जहानाबाद और आसपास के क्षेत्रों में मोटरसाइकिल लूट की घटनाओं से इन्होंने सनसनी फैला रखी थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर इन तीनों को अवैध असलहों के साथ दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बरखेड़ा । आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी…
बरेली/बहेड़ी। थाना क्षेत्र में बीते 18 जून को महिलाओं से कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात…
पीलीभीत।जनपद में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया…
बरेली/फरीदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज फरीदपुर तहसील परिसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…
बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए…
बरेली। जिले की नई जिला जेल में शनिवार से बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया…