Advertisement

home

पीलीभीत: बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई से सैकड़ों घरों की बत्ती गुल, उपकेंद्र पर लोगो ने काटा हंगामा

रिपोर्ट: विनय सक्सेना/अवनीश श्रीवास्तव

पीलीभीत। जनपद के विद्युत उपकेंद्र पर उस समय भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब विभाग ने लंबे समय से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उनकी बिजली काट दी। अचानक हुई इस कटौती से गुस्साए दर्जनों उपभोक्ता बिजली घर पहुंचे और विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए विरोध किया।

क्यों हुई बिजली कटौती?

मामला तब गरमाया जब उपभोक्ताओं ने बिजली कटने की शिकायत की। मौके पर मौजूद विद्युत विभाग के अधिकारियों ने साफ किया कि यह कार्रवाई उन लोगों के खिलाफ की गई है जिनका लंबे समय से बिजली का बिल बकाया था। बार-बार चेतावनी के बावजूद बिल जमा नहीं किया गया, जिसके चलते सॉफ्टवेयर में उनका बैलेंस ‘माइनस’ में चला गया और सिस्टम ने ऑटोमैटिकली सप्लाई बंद कर दी।

अधिकारियों का दोटूक जवाब

अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि यह कटौती ऊपर से ही सिस्टम द्वारा की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, जिन उपभोक्ताओं का बकाया बहुत अधिक हो गया है और जिन्होंने महीनों से भुगतान नहीं किया है, उनकी बिजली तब तक बहाल नहीं होगी जब तक वे अपना पिछला एरियर (बकाया) जमा करके बैलेंस को ठीक नहीं कर लेते।

उपभोक्ताओं की परेशानी

वहीं, उपभोक्ताओं का कहना है कि अचानक बिजली कटने से उन्हें काफी असुविधा हो रही है। कुछ लोगों ने यह भी तर्क दिया कि उन्हें बिल जमा करने के लिए और समय दिया जाना चाहिए था। हालांकि, विभाग ने साफ कर दिया है कि बिना भुगतान के बिजली सप्लाई नहीं है क्योंकि पूरी व्यवस्था अब डिजिटल मॉनिटरिंग के तहत है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

बरखेड़ा । आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी…

5 hours ago

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,महिलाओं से कुंडल लूटने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

बरेली/बहेड़ी। थाना क्षेत्र में बीते 18 जून को महिलाओं से कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात…

6 hours ago

पीलीभीत: उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; गांधी स्टेडियम में कमिश्नर, डीएम व एसपी समेत हजारों ने किया योगाभ्यास

पीलीभीत।जनपद में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया…

6 hours ago

तहसील और ग्रामीण चौपालों में मची 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम

बरेली/फरीदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज फरीदपुर तहसील परिसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…

6 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की धूम: 21 जून को स्टेडियम पहुंचने की अपील

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए…

1 day ago

लम्बे समय से वीरान पड़ी जिला जेल में बंदियों की आमद शुरू, शाम तक 150 कैदियों के पहुंचने की तैयारी

बरेली। जिले की नई जिला जेल में शनिवार से बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया…

1 day ago