Advertisement

home

​जनकल्याण विकास मेले का भव्य शुभारंभ, सरकारी योजनाओं का एक ही छत के नीचे मिलेगा लाभ


​बरखेड़ा: केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ब्लॉक परिसर बरखेड़ा में तीन दिवसीय ‘जनकल्याण विकास मेला’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनहितैषी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाना और एक ही पटल पर उनकी समस्याओं का त्वरित निस्तारण करना है।
ब्लॉक सभागार में ​रविवार सुबह 11 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर मेले का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास है कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस शिविर का एकमात्र ध्येय उन पात्र लोगों को चिन्हित कर लाभ पहुँचाना है, जो अब तक किसी कारणवश सरकारी योजनाओं से वंचित हैं।
​मेले में विभिन्न विभागों ने अपने स्टॉल लगाए हैं, जहाँ फरियादी अपनी समस्याओं का समाधान तुरंत पा सकते हैं। मुख्य रूप से आयुष्मान भारत कार्ड निर्माण,खेती-किसानी और पशुधन विकास से जुड़ी योजनाओं की जानकारी, पोषाहार व सरकारी सहायता योजनाओं का वितरण,स्वरोजगार एवं महिला सशक्तिकरण संबंधी मार्गदर्शन विकास विभाग,के कर्मचारी अपना स्टाल लगाकर सेवा में मौजूद रहे।
​इस अवसर पर स्थानीय विधायक के साथ-साथ खंड विकास अधिकारी  वेदप्रकाश, पूर्व चेयरमैन अशोक गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री नागेन्द्र गंगवार, अमित कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष प्यारे लाल कश्यप, चंद्रपाल दिवाकर और सभी विभागों के जिम्मेदार अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

बरखेड़ा । आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी…

5 hours ago

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,महिलाओं से कुंडल लूटने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

बरेली/बहेड़ी। थाना क्षेत्र में बीते 18 जून को महिलाओं से कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात…

6 hours ago

पीलीभीत: उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; गांधी स्टेडियम में कमिश्नर, डीएम व एसपी समेत हजारों ने किया योगाभ्यास

पीलीभीत।जनपद में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया…

6 hours ago

तहसील और ग्रामीण चौपालों में मची 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम

बरेली/फरीदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज फरीदपुर तहसील परिसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…

6 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की धूम: 21 जून को स्टेडियम पहुंचने की अपील

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए…

1 day ago

लम्बे समय से वीरान पड़ी जिला जेल में बंदियों की आमद शुरू, शाम तक 150 कैदियों के पहुंचने की तैयारी

बरेली। जिले की नई जिला जेल में शनिवार से बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया…

1 day ago