Advertisement

home

सनसनी: डीजे कर्मी की सिर में गोली मारकर हत्या, परिजनों ने की बुलडोजर कार्रवाई की मांग

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में कानून-व्यवस्था को चुनौती देते हुए बदमाशों ने देर रात एक युवक की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात बारादरी थाना क्षेत्र के गोसाई गोटिया इलाके की है, जहाँ घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने युवक को घेरकर उसके सिर में गोली दाग दी। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, गोसाई गोटिया निवासी अर्जुन एक स्थानीय डीजे संचालक के साथ काम करता था। देर रात वह अपना काम खत्म करके घर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह अपने घर के समीप पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया। इससे पहले कि अर्जुन कुछ समझ पाता या शोर मचाता, बदमाशों ने बेहद करीब से उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगते ही अर्जुन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर दौड़े ग्रामीणों और परिजनों ने अर्जुन को मृत अवस्था में पाया, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग की है।

आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दुखी और आक्रोशित परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि हत्यारोपियों के मकानों पर तत्काल बुलडोजर कार्रवाई की जाए।

घटना की सूचना मिलते ही बारादरी थाना पुलिस और आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

बरखेड़ा । आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी…

5 hours ago

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,महिलाओं से कुंडल लूटने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

बरेली/बहेड़ी। थाना क्षेत्र में बीते 18 जून को महिलाओं से कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात…

5 hours ago

पीलीभीत: उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; गांधी स्टेडियम में कमिश्नर, डीएम व एसपी समेत हजारों ने किया योगाभ्यास

पीलीभीत।जनपद में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया…

5 hours ago

तहसील और ग्रामीण चौपालों में मची 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम

बरेली/फरीदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज फरीदपुर तहसील परिसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…

6 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की धूम: 21 जून को स्टेडियम पहुंचने की अपील

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए…

1 day ago

लम्बे समय से वीरान पड़ी जिला जेल में बंदियों की आमद शुरू, शाम तक 150 कैदियों के पहुंचने की तैयारी

बरेली। जिले की नई जिला जेल में शनिवार से बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया…

1 day ago