Advertisement

प्रदेश भर के शिक्षकों की शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारी पहल।

बरेली। फ़तेहगंज पश्चिमी-अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के शैक्षिक नवाचार प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रभारी मनोज कुमार सिंह की अगुवाई में प्रदेश भर के नवाचारी शिक्षकों की ऑनलाइन कान्फ्रेंस जूम ऐप के माध्यम से आयोजित की गई जिसमें लाॅकडाउन में घरों में शिक्षकों से बेहतर तकनीक के प्रयोग एवं नवाचारों को तैयार करने का आवाहन किया गया। जिला प्रभारी बरेली शैक्षिक नवाचार राहुल यदुवंशी ने सभी का आवाहन किया कि उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप प्रत्येक विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाएं अपने अपने छात्र छात्राओं से निरंतर संवाद करते रहें संभव हो तो सोशल मीडिया के माध्यम से उन तक पहुंचने का प्रयास करें। वर्तमान में कोरोना वायरस से बचाव के लिए व्हाट्सएप, यूट्यूब एवं अन्य माध्यमों से उन्हें शिक्षित करने का प्रयास करें।लाॅकडाउन के चलते शिक्षक शिक्षिकाओं से अपील की गई कि समय का सदुपयोग करते हुए सभी शिक्षक शिक्षिकाएं लेखन का कार्य भी करते रहें। अपनी अच्छी-अच्छी रचनाएं एवं नवाचार शैक्षिक नवाचार प्रकोष्ठ को भेजें जिसके आधार पर प्रदेश स्तर पर एक नवाचार पुस्तिका का संपादन किया जाएगा जिसके द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन को लाया जा सके।मीटिंग में मथुरा से बिंदु, आगरा से पुष्पलता अलीगढ़ से जयमाला, नीतू चहल मुरादाबाद, प्रमोद कुमार सिंह मुजफ्फरनगर, सुधा मिश्रा बदायूं, नीलम, पुष्पेंद्र जी एटा, सतना सिंह अलीगढ़, सुषमा त्रिपाठी गोरखपुर, परविंदर कौर गाजियाबाद, शरद चौहान शाहजहांपुर आदि सहित प्रदेश के तमाम शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

बरखेड़ा । आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी…

5 hours ago

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,महिलाओं से कुंडल लूटने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

बरेली/बहेड़ी। थाना क्षेत्र में बीते 18 जून को महिलाओं से कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात…

5 hours ago

पीलीभीत: उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; गांधी स्टेडियम में कमिश्नर, डीएम व एसपी समेत हजारों ने किया योगाभ्यास

पीलीभीत।जनपद में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया…

5 hours ago

तहसील और ग्रामीण चौपालों में मची 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम

बरेली/फरीदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज फरीदपुर तहसील परिसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…

6 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की धूम: 21 जून को स्टेडियम पहुंचने की अपील

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए…

1 day ago

लम्बे समय से वीरान पड़ी जिला जेल में बंदियों की आमद शुरू, शाम तक 150 कैदियों के पहुंचने की तैयारी

बरेली। जिले की नई जिला जेल में शनिवार से बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया…

1 day ago