कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया के ज्यादातर देशों नें काफी गंभीर स्थिति है। कोरोना वायरस के आतंक को काबू में करने के लिए देश में 3 मई तक लॉकडाउन कर दिया गया है। वहीं सरकार इस खतरनाक वायरस को रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है। इतनी कोशिशों के बावजूद भी कोरोना वायरस थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।। जहां इसे खत्म होने का एक कारण इसके इलाज के लिए दवाई का न होना माना जा रहा है। वहीं दूसरा कारण कोरोना वायरस के फैलने का कारण लोगों की लापरवाही भी है। जिसके चलते एक गांव के बच्चों ने देसी अंदाज में लोगों को समझाया है कि कोरोना वायरस कैसे फैलता है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बच्चों नें ईंटो से एक गोला बनाया है। जिसके बाद एक बच्चा यह बोलता है कि मान लो यह लोग हैं और इनमें से एक को कोरोना है, और देखो यह इंसान कैसे दूसरों को कैसे बीमार करता है खुद देखो। इसके बाद बच्चा पहली ईंट गिरा देता है और एक के ऊपर एक गिरते हुए सभी ईंट गिर जाती है। बच्चा समझाता है ठीक इस तरह ही कोरोना फैलता है। वहीं बच्चे सोशल डिस्टेंसिग का मतलब समझाते हुए ईंट के गोले में से पहली ईंट को गिरा देता है और फिर वहीं बीच से एक ईंट को वहां से हटाकर अलग रख देता है। जिसके बाद पहले की तरह सभी ईंट नहीं गिरती हैं। यह प्रोसेस बीच में ही रुक जाता है। बच्चा समझाता है कि ठीक इस तरह ही कोरोना को भी रोका जा सकता है। जहां कुछ लोग लापरवाही दिखाते हुए सड़को पर बेवजह घूम रहे हैं। ऐसे में लोगों को समझाने के लिए बहुत ही प्यारी कोशिश है।
बरखेड़ा । आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी…
बरेली/बहेड़ी। थाना क्षेत्र में बीते 18 जून को महिलाओं से कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात…
पीलीभीत।जनपद में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया…
बरेली/फरीदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज फरीदपुर तहसील परिसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…
बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए…
बरेली। जिले की नई जिला जेल में शनिवार से बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया…