Advertisement

home

प्रदेश के DGP, अपर मुख्य सचिव सूचना सहित कई अधिकारी हुए कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारांटाइन

@desk

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की में बढ़ते कोरोना मामलों के बीच यूपी के पुलिस महानिदेशक एच.सी. अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल और लखनऊ डीएम अभिषेक प्रकाश कोविड पॉजिटिव हो गए हैं. इन तीनों अधिकारियों ने खुद को होम क्वारांटाइन कर लिया है. वहीं लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश की जगह खनन निदेशक रोशन जैकब को जिले की कार्यवाहक डीएम बनाया गया है.

वहीं, बरेली के पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. ऐसे में एसएसपी ऑफिस अगले 2 दिनों के लिए बंद कर दिया गया है. वहीं एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल पहले से कोरोना पॉजिटिव हैं और एसपी ट्रैफिक की भी तबीयत पले से खराब चल रही है. गौरतलब है कि प्रमुख सचिव एसपी गोयल, सचिव अमित सिंह, ओएसडी अभिषेक कौशिक भी कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. इसके साथ ही राज्य सरकार में कैबिनेट मंत्री आशुतोष टंडन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे.
प्रदेश में में पिछले 24 घंटे के अंदर कोरोना के 27,426 नए केस सामने आए हैं. वहीं राजधानी लखनऊ में एक्टिव केसों की संख्या 6598 के पार पहुंच गई हैं. राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमित 35 मरीजों की मौत के मामले सामने आए हैं. राजधानी लखनऊ में कोरोना ने अपने पुराने रिकॉर्ड भी तोड़ दिए है. यहां हर दिन में कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

बरखेड़ा । आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी…

5 hours ago

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,महिलाओं से कुंडल लूटने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

बरेली/बहेड़ी। थाना क्षेत्र में बीते 18 जून को महिलाओं से कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात…

6 hours ago

पीलीभीत: उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; गांधी स्टेडियम में कमिश्नर, डीएम व एसपी समेत हजारों ने किया योगाभ्यास

पीलीभीत।जनपद में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया…

6 hours ago

तहसील और ग्रामीण चौपालों में मची 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम

बरेली/फरीदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज फरीदपुर तहसील परिसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…

6 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की धूम: 21 जून को स्टेडियम पहुंचने की अपील

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए…

1 day ago

लम्बे समय से वीरान पड़ी जिला जेल में बंदियों की आमद शुरू, शाम तक 150 कैदियों के पहुंचने की तैयारी

बरेली। जिले की नई जिला जेल में शनिवार से बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया…

1 day ago