Advertisement

पूर्णागिरि मेला स्पेशल ट्रेन में सात कोरोना पॉजिटिव मिलने मचा हड़कंप

पीलीभीत । कोरोना की दूसरी लहर से इस समय पूरा भारत जूझ रहा है। दिल्ली से चलकर पूर्णागिरि जा रही मेला स्पेशल मेला ट्रेन में सात कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं । जिससे हड़कम्प मच गया है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।

बता दें दिल्ली से चलकर पूर्णागिरि जा रही मेला स्पेशल ट्रेन में सात कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया है।
पूर्णागिरि में चल रहे मेले के लिए दिल्ली से टनकपुर तक जनशताब्दी मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। पीलीभीत रेलवे स्टेशन पर रेलवे स्टॉफ और यात्रियों की चेकिंग की गई तो एक टीटी, दो लोको पायलट सहित सात लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य महकमे की टीम समेत कई प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे और सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट कराने की व्यवस्था की। पीलीभीत में लगातार स्वास्थ्य महकमे द्वारा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

Express views

Recent Posts

बरखेड़ा में मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 

बरखेड़ा । आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सरकारी…

5 hours ago

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़,महिलाओं से कुंडल लूटने वाले 4 शातिर गिरफ्तार, दो के पैर में लगी गोली

बरेली/बहेड़ी। थाना क्षेत्र में बीते 18 जून को महिलाओं से कुंडल लूटने की सनसनीखेज वारदात…

5 hours ago

पीलीभीत: उत्साह के साथ मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस; गांधी स्टेडियम में कमिश्नर, डीएम व एसपी समेत हजारों ने किया योगाभ्यास

पीलीभीत।जनपद में रविवार को 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस बेहद उत्साह और उमंग के साथ मनाया…

5 hours ago

तहसील और ग्रामीण चौपालों में मची 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की धूम

बरेली/फरीदपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज फरीदपुर तहसील परिसर सहित ग्रामीण क्षेत्रों…

6 hours ago

अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह की धूम: 21 जून को स्टेडियम पहुंचने की अपील

बरेली। अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह के अंतर्गत जनपद में योग के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए…

1 day ago

लम्बे समय से वीरान पड़ी जिला जेल में बंदियों की आमद शुरू, शाम तक 150 कैदियों के पहुंचने की तैयारी

बरेली। जिले की नई जिला जेल में शनिवार से बंदियों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया…

1 day ago