Advertisement

home

यूपी में पहले चरण का मतदान समाप्‍त, महराजगंज में हुई सबसे ज्यादा 66.47 फीसदी हुई वोटिंग

@Desk:उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 37 जिलों में वोट डाले गए। इस चरण में कुल 7,592 पदों के लिए चुनावी रण में उतरे 44,226 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम और मतपेटिकाओं में बंद हो गया। इस चुनाव के लिए कुल 52 फीसदी वोट पड़े। पहले चरण के लिए 10 नगर निगमों में महापौर पद के लिए 113 तथा 820 पार्षदों के लिए 5,432 प्रत्याशी उम्मीदवार मैदान में हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग महराजगंज जिले में हुई। जिले में इस बार 66.48 फीसदी वोटिंग हुई। इसके बाद शामली में 65.02%, कुशीनगर में 64.24%, चन्दौली में 63.82% और अमरोहा में 63.41% मतदान हुआ।
इस निकाय चुनाव के पहले चरण में सबसे कम मतदान प्रयागराज जिले में हुआ। यहां महज 33.61 फीसदी वोटिंग ही हुई। इसके बाद लखनऊ में 38.62%, मथुरा में 39.81% आगरा में 40.32% और वाराणसी में 40.58% मतदान दर्ज किया गया।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago