Advertisement

home

डॉ0 आस्था को जनसम्पर्क अभियान में मिल रहा नगरवासियों का अपार समर्थन।

पीलीभीत। भाजपा की प्रत्याशी डॉ0 आस्था अग्रवाल ने आज मोहल्ला कुँवरगढ़ में जनसम्पर्क अभियान के तहत डोर टू डोर जनसम्पर्क कर भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार को जिताने की अपील की। इस दौरान लोगों का भरपूर समर्थन भी डॉ आस्था को मिला।

इसी दौरान वार्ड सभासद प्रत्याशी साकेत सक्सेना ने बताया कि जनता भारतीय जनता पार्टी को पूरी तरह समर्थन दे रही है और इस बार नगर पालिका पीलीभीत की नगर पालिका अध्यक्ष के रूप में डॉ0 आस्था को आशीर्वाद देगी। लोगों में पूर्व के किये गए विकास कार्यों को लेकर बहुत रोष है बीते सालों में अगर नगर में समस्याओं को गम्भीरता से लिया जाता तो आज ये नगर क्ष्रेत्र इतना पिछड़ा नही होता। उन्होंने कहा कि विपक्षी तरह तरह के हथकंडे अपना रहे है लेकिन जनता इन सबका मुह तोड़ जबाब देगी।भारतीय जनता पार्टी जल्द नगर के लिए अपना घोषणापत्र के माध्यम से व्याप्त समस्याओं से नगरवासियों को निजात दिलाएगी और नरक पालिका को एक आदर्श नगर पालिका बनाएगी।
भारतीय जनता पार्टी की जीत होने के बाद सबसे पहले नगर की मूलभूत समस्याओं का निराकरण कर विकास किया जाएगा । जनसम्पर्क अभियान में नगर मंडल की टीम जिला के पदाधिकारियों के साथ भारतीय जनता पार्टी से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्राह्मण समाज ने दिया समर्थन

भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ0 आस्था अग्रवाल व नगर पंचायत नौगवां पकड़िया की प्रत्याशी संदीप कौर के समर्थन में रमा गार्डन में नगर के ब्राह्मण समाज ने पूरे जोश के साथ नगर निकाय चुनाव में समर्थन दिया।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री जितिन प्रसाद ने सभा को सम्बोधित करते हुए लोगो का ह्रदय से हार्दिक आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एवम योगी जी की प्रदेश की सरकार के साथ ही नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर डॉ0 आस्था को विजयी बनाये।कायर्क्रम में ब्राह्मण समाज के धीरेंद्र मिश्र , डॉ0 राघवेंद्र नाथ मिश्रा, पुष्पा उपाध्य , उमा मिश्रा, अविनाश चंद्र मिश्रा, उमेश दीक्षित, गौरव अवस्थी , बिपिन मिश्रा के साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

HRP डिग्री कॉलेज में भव्य विदाई समारोह, खुशी तिवारी बनीं मिस फेयरवेल व नदीम राजा बने मिस्टर फेयरवेल

बरखेड़ा,पीलीभीत।हरप्रसाद रामप्यारी महाविद्यालय में सत्र 2025-26 के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य…

4 hours ago

गुरु गोरखनाथ मंदिर में चोरी का प्रयास विफल, ग्रामीणों ने चोर को रंगे हाथ दबोचा

बरखेड़ा,पीलीभीत। क्षेत्र के गांव मोहम्मदगंज अमखिरिया स्थित गुरु गोरखनाथ मंदिर में गुरुवार-शुक्रवार की देर रात…

1 day ago

मेला देखने गई किशोरी लापता, मां की तहरीर पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

  बरखेड़ा पीलीभीत।क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामले में  पीड़िता की…

1 day ago

खेत में यूकिलिप्टस के पेड़ से लटका मिला बीएससी एग्रीकल्चर छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

बरखेड़ा (पीलीभीत)। बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव भैसहा ग्वालपुर में शुक्रवार शाम एक 22 वर्षीय…

1 day ago

इतिहास संकलन समिति की प्रांतीय बैठक संपन्न, 11 अगस्त को होगा नई कार्यकारिणी का चुनाव

लखनऊ। इतिहास संकलन समिति, अवध प्रांत की प्रांतीय बैठक शुक्रवार 31 जुलाई को संपन्न हुई।…

1 day ago

सावन की पहली कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली-मुरादाबाद मंडल की संयुक्त बैठक, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

बरेली। आज से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है। भगवान शिव के इस…

2 days ago