Advertisement

home

निकाय चुनाव:भाजपा सांसद वरुण गांधी ने पार्टी उम्मीदवारों के जगह निर्दलीय उम्मीदवारों को दिया समर्थन

@desk.उत्तर प्रदेश में हो रहे निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के सांसद ने पार्टी से बगावत कर दिया है। दरअसल पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी ने निकाय चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के जगह निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थन का ऐलान कर दिया। वरुण रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बिना नाम लिए अपनी पार्टी पर भी हमला बोला। इसके साथ ही उन्होंने लोगों से उनके प्रत्याशियों को वोट देने के लिए अपील की।

निर्दलीय उम्मीदवारों को दिया समर्थन
सांसद वरुण गांधी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर पीलीभीत पहुंचे थे। यहां उन्होंने बीसलपुर में जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीसलपुर और पूरनपुर के नगर पालिका परिषद पर निर्दलीय प्रत्याशी को अपना समर्थन दे दिया। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों से अपने प्रत्याशियों को वोट देने के लिए अपील की।
निर्दलीय प्रत्याशी के लिए की जनसभा
भाजपा सांसद वरुण गांधी ने रविवार शाम को बीसलपुर के डाकखाना तिराहे पर निर्दलीय प्रत्याशी माधुरी देवी के लिए जनसभा किया। उन्होंने लोगों से कहा कि बीसलपुर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के जितने प्रत्याशी हैं, वह सभी पैसे वाले हैं और किसी ने किसी के सहारे चुनाव लड़ रहे हैं। केवल माधुरी देवी ही एकमात्र ऐसी प्रत्याशी हैं, जो पैसे से काफी कमजोर हैं लेकिन जन सेवा करने के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

बीसलपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद वरुण गांधी सराफा बाजार में विपिन सराफ के घर और प्रतिष्ठान में पहुंचे। यहां उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप जायसवाल लल्लन को अपना समर्थन दिया। इस दौरान प्रदीप अपने समर्थकों के साथ सांसद के स्वागत के लिए मौजूद रहे। सांसद ने पूर्व चेयरमैन और निर्दलीय प्रत्याशी प्रदीप जायसवाल लल्लन की तारीफ की। उन्होंने लल्लन को अपना दाहिना हाथ बताया।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago