Advertisement

home

गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या, SIT करेगी हत्याकांड की जांच

लखनऊ। कैसरबाग में पॉस्को कोर्ट के गेट पर वकील की ड्रेस में आये युवक ने कुख्यात अपराधी संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा को मारी गोली। एक बच्ची और एक सिपाही घायल हुए हैं। लखनऊ की कोर्ट के बाहर हुई इस वारदात ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है, जिसने वकील के भेष में वारदात को अंजाम दिया। संजीव जीवा को 5 गोली लगी है। पुलिस ने एक शूटर को गिरफ्तार किया है। गोलीबारी में एक बच्ची (लक्ष्मी) की मौत हो गई है, वहीं एसीपी और सिपाही घायल हैं। संजीव माहेश्वरी जीवा को बीते दिनों पुलिस ने एके-47 और 1300 कारतूसों के साथ शामली में पकड़ा था। वो पश्चिमी यूपी में अतीक अहमद सरीखा नाम है। संजीव जीवा पर उन ब्रह्मदत्त द्विवेदी की हत्या का आरोप था, जिन्होंने कभी मायावती की गेस्ट हाउस कांड में जान बचाई थी।

जीवा पर साल 2017 में कारोबारी अमि त दीक्षित उर्फ गोल्डी हत्याकांड में भी आरोप लगे थे, इसमें जांच के बाद अदालत ने जीवा समेत 4 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। जीवा फिलहाल लखनऊ की जेल में बंद था, लेकिन साल 2021 में जीवा की पत्नी पायल ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया को पत्र लिखकर कहा था कि उनकी (जीवा) जान को खतरा है। बता दें कि, पायल 2017 में आरएलडी के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं और उन्हें हार मिली थी।

संजीव जीवा हत्या करने वाले शख्स की उम्र सिर्फ 19 साल लखनऊ की कोर्ट में संजीव जीवा की हत्या करने वाले बदमाश विजय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। हमलावर की उम्र 19 साल है और उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले में शुरुआती जानकारी मिलने के बाद लखनऊ पुलिस ने अदालत की सुरक्षा बढ़ा दी है। लखनऊ पुलिस ने जिस हमलावर को गिरफ्तार किया है, उसके पास से असलहा बरामद होने की भी सूचना मिली है। जौनपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।

गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा हत्या कांड की जांच के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने SIT का गठन कर दिया है। सीएम योगी ने ADG टेक्निकल मोहित अग्रवाल, नीलब्जा चौधरी और अयोध्या आईजी प्रवीण कुमार जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। तीनों अधिकारियों के 7 दिन में जांच पूरी का रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago