बरेली।क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी बरेली श्री राजकुमार गुप्ता के निर्देशानुसार15 से 21 जून के मध्य प्रत्येक आयुर्वेदिक यूनानी होम्योपैथी चिकित्सालयों में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।उसी क्रम में आज प्रोटोकाल के अनुसार आज राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मेहतरपुट करोड़ बरेली चिकित्सालय परिसर में 15 जून से 21 जून तक 9वा अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का उद्घाटन वरिष्ठ समाज सेवी रामप्रताप शर्मा जी के कर कमलों के द्वारा फीता काट कर किया गया।
इस अवसर पर चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में योग प्रशिक्षक विभाकर उपाध्याय व पूर्ति गुप्ता के द्वारा लाभार्थियों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास करवाया गया।जिसमे ताड़ासन, वज्रासन, मंडूक आसन प्राणायाम अनुलोम विलोम आदि अनेकों योग आसनों का अभ्यास करवाया गया।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।योग अभ्यास कार्यक्रम में कम्युनिटी हैल्थ ऑफिसर कनिका आशा बहुएं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का विशेष योगदान रहा।
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी विशन कुमार व वार्ड बॉय नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे।
बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…
पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…
बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…