Advertisement

home

योग प्रशिक्षकों ने वेतन वृद्धि हेतु सांसद को सौंपा ज्ञापन

उन्नाव उन्नाव के माननीय सांसद साक्षी महाराज को उन्नाव जनपद के आयुष हैल्थ वैलनेस सेंटर एवम् योग एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन सौंपा।
प्रदेश अध्यक्ष अर्चना सिंह के आह्वाहन पर उन्नाव के योग प्रशिक्षकों ने उपेंद्र त्रिपाठी व व भरत जी के नेतृत्व में अपने क्षेत्रीय सांसद माननीय साक्षी महाराज को कार्यक्षेत्र में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। वरिष्ठ योग प्रशिक्षक श्री त्रिपाठी ने बताया आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा संचालित योजना के अंतर्गत प्रदेश के आयुर्वेदिक चिकित्सालय का कायाकल्प किया जा रहा है।जिसमे आयुर्वेदिक चिकित्सालयों को हैल्थ वेलनेस सेंटर में बदल कर अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है। जिसमे योग प्रशिक्षक की नियुक्ति हुई है।

जिले के एक अन्य योग प्रशिक्षक श्री भरत ने बताया भारत सरकार ने आयुष का बजट दोगुना कर दिया है।किंतु इतनी महंगाई में योग प्रशिक्षक सदस्यों का वेतन 5000 और 8000 रुपए दिया जा रहा है।आजकल 5 हजार और 8 हजार में क्या होता है।सरकार को योगवेलनेस में नियुक्त योग प्रशिक्षक साथियों की तरह समान कार्य और समान वेतन देना चाहिए।

योग प्रशिक्षक वंदना तिवारी ने आक्रोश जाहिर करते हुए बताया कि सरकार हम महिलाओं के साथ भेदभाव कर रही है।
पुरुष प्रशिक्षक और महिला प्रशिक्षक के मानदेय में इतनी असमानता क्यों।
21वी सदी में महिलाएं पुरुषों के साथ हर क्षेत्र में बराबर कार्य कर रही है फिर सरकार हेल्थ वेलनेस केंद्र में नियुक्त महिला योग प्रशिक्षकों के साथ भेदभाव क्यों कर रही है। महिला प्रशिक्षक और पुरुष प्रशिष्कों के वेतन में असमानता नही होनी चाहिए।ये अव्यवहारिक है सरकार को स्वयं संज्ञान लेकर वेतन में एकरूपता लानी चाहिए।

इस अवसर आयुर्वेद यूनानी और होम्योपथ के योग प्रशिक्षक साथियों ने माननीय सांसद स्वामी साक्षी महाराज को ज्ञापन दिया।सांसद साक्षी महाराज ने योग प्रशिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुना और समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया।इस अवसर पर प्रतीक त्रिपाठी,अभिषेक यादव, आशुतोष शुक्ला, शैलेंद्र तिवारी, शैलेंद्र शुक्ला, सहित जिले के समस्त योग प्रशिक्षक उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago