Advertisement

home

मणिपुर की दो महिलाओं के निर्वस्त्र वायरल वीडियो पर सरकार का एक्शन

मणिपुर। दो समुदाय में जारी हिंसा के बीच एक वीडियो बुधवार शाम से सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें महिलाओं के साथ गैंगरेप और अत्याचार हो रहा है। इस घटना की निंदा हर वर्ग, हर समाज द्वारा की जा रही है है। इस बीच केंद्र की मोदी सरकार ने ट्विटर सहित सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्टम को एक आदेश जारिया है और निर्देश दिया है कि दो मणिपुरी महिलाओं को नग्न घुमाने के वायरल वीडियो को शेयर नहीं किया जाए। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। सरकार ने अपने आदेश में कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए भारतीय कानूनों का पालन करना अनिवार्य है। अभी मामले की जांच चल रही है।

कुकी और मेतैई समुदाय की बीच चल रही हिंसा ऐसा रूप ले लेगी किसी ने नहीं सोचा होगा। बुधवार शाम को एक वीडियो वायरल हुआ जिसमे मणिपुर की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद राज्य के पहाड़ी क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। चार मई के इस वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि अन्य पक्ष के कुछ व्यक्ति एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड करा रहे हैं। यहां तैनात अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी है। ‘इंडिजीनियस ट्राइबल लीडर्स फॉरम’ (ITLF) के गुरुवार को ऐलान हुए मार्च से एक दिन पहले यह वीडियो सामने आया है।

ITLF के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह घृणित कृत्य 4 मई को कांगपोकपी जिले में हुई है और वीडियो में दिख रहा है कि पुरुष असहाय महिलाओं के साथ लगातार छेड़छाड़ कर रहे हैं और वे रो रही हैं और उनसे गुहार कर रही हैं। अभी मणिपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस “घृणित कृत्य” की निंदा करते हुए हर जगह से केंद्र और राज्य सरकारें, राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग अपराध का संज्ञान लें और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग हो रही है।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago