Advertisement

home

जिम में ट्रेडमिल पर करंट लगने से इंजीनियर की मौत, जिम संचालक गिरफ्तार

दिल्ली। रोहिणी इलाके में जिम के अंदर वर्कआउट करते हुए एक इंजीनियर की मौत हो गई। ट्रेडमिल में करंट फैलने से यह हादसा हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना मंगलवार सुबह करीब 7.15 बजे की है।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, जिम संचालक अनुभव दुग्गल को लापरवाही से जुड़ी धाराओं के तहत​​​​​ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। मामले में तकनीकी जांच के लिए एक्सपर्ट की भी मदद ली जा रही है
पुलिस ने बताया कि मृतक का नाम सक्षम था। वो 24 साल का था और पेश से इंजीनियर था। सक्षम अपने परिवार के साथ दिव्य ज्योति अपार्टमैंट सेक्टर-19 रोहिणी में रहता था। वो अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

वो गुरुग्राम की एक मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब करता था और रोहिणी सेक्टर-15 के एक जिम में वर्कआउट करता था।

घटना के दौरान सक्षम का दोस्त केशव भी वहां मौजूद था। केशव ने पुलिस को आंखोदेखी बताई। उसने कहा- सक्षम एक ट्रेडमिल पर रनिंग करने के बाद रेस्ट करने के लिए ट्रेडमिल नंबर दो और तीन के बीच बैठ गया था। अचानक वो पीछे की ओर गिर गया।

जब मैंने सक्षम को उठाने के लिए उसका हाथ पकड़ा तो मुझे करंट लगा। तब पता चला कि सक्षम को करंट लग रहा है। तुरंत ट्रेडमिल का स्विच बंद किया और लोगों की मदद से उसे उठाकर CPR दिया गया। शरीर में कोई हरकत नहीं होने पर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद जांच के लिए क्राइम और FSL की टीम रोहिणी सेक्टर-15 में जिम्प्लेक्स फिटनेस जोन नाम से चल रहे जिम में पहुंची। जांच के बाद FSL की टीम ने पुलिस को बताया कि ट्रेडमिल के मेटल पार्ट में करंट आ रहा है।

उसके पास से जा रहा एक तार शॉर्ट है, जो मेटल से टच हो रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने जिम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी जब्त कर लिया है।

उनके मुताबिक, फुटेज में नजर आ रहा है कि सक्षम वर्कआउट करने के बाद जैसे ही ट्रेडमिल पर बैठते हैं, उन्हें करंट लग जाता है। जिसकी वजह से उनकी मौत हो जाती है।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago