पीलीभीत। बेसिक शिक्षा विभाग के मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मंडरिया से शिक्षक समेत अन्य स्टाफ ने लापरवाही की इंतेहा कर दी। गुरुवार 20 जुलाई को स्कूल की छुट्टी होने के बाद स्टाफ को घर जाने की इतनी जल्दबाजी थी कि एक छात्रा को कक्षा कक्ष में ही बंद करके चले गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्लास में छात्रा उस वक्त बेंच पर सो रही थी। पूरा स्टाफ कमरे को बाहर से ताला लगाकर घर चला गया। छात्रा की जब आंख खुली तो उसने खुद को स्कूल में कक्ष में खुद को बंद पाया। जिसके बाद काफी डर गई।
कई घंटे बाद छात्रा का शोर सुनकर ग्रामीण जमा हुए और दरवाजा खोलकर बमुश्किल उसे बाहर निकाला। छात्रा काफी भयभीत हो चुकी थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। खंड शिक्षाधिकारी मरौरी एसएस मौर्य ने मामले में प्रधान अध्यापक विवेक असावा, सहायक अध्यापक मंजू मिश्रा, शिक्षामित्र कमलेश लता से स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही उनके इस कृत्य को अत्यंत लापरवाहीपूर्ण एवं दंडनीय माना है।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…