Advertisement

home

उत्तर प्रदेश में आज से वृक्षारोपण जन अभियान

@डेस्क।उत्तर प्रदेश में शनिवार से ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ थीम पर वृक्षारोपण जन अभियान-2023 की शुरूआत हो रही है. राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार ने यूपी में 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा है. वहीं सीएम योगी ने लोगों से अपील है कि आज कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं. मुख्यमंत्री ने ये अपील अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट के जरिए की है.
सीएम योगी ने लिखा, “हमारे लिए पर्यावरण की रक्षा आस्था का विषय है. हमारे पास प्राकृतिक संसाधन हैं, क्योंकि हमारी पिछली पीढ़ियों ने इन संसाधनों की रक्षा की. हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी ऐसा करना चाहिए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन विचारों को आत्मसात करते हुए आज ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ थीम पर प्रारंभ हो रहे ‘वृक्षारोपण जन अभियान-2023’ के अंतर्गत प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है.

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, “यह लक्ष्य सहजीवन-सहअस्तिव का संदेश देती अपनी सनातन संस्कृति के जीवनदायक मूल्यों से हमारे जुड़ाव को बढ़ाने का एक महा-अनुष्ठान भी है. अतः पर्यावरण संरक्षण व पारिस्थितिकी संतुलन को सुनिश्चित करते इस ईश्वरीय कार्य में आप सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है. आप सभी से अपील है कि आज कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और इस लोक-कल्याणकारी मुहिम को सफल बनाएं.”

इससे पहले शुक्रवार को सीएम योगी लखनऊ में भूजल सप्ताह के समापन समारोह में शामिल हुए. जहां उन्होंने कहा, “भूजल संसाधनों को संरक्षित रखने के लिए हम सभी एकजुट हों. जल की एक-एक बूंद को बचाने के प्रति जन-जागरण के लिए आयोजित प्रदेशव्यापी ‘भूजल सप्ताह’ का आज लखनऊ में समापन हुआ. जल के बिना जीवन की कल्पना संभव ही नहीं है, अत: जल संरक्षण के लिए हम सभी को निरंतर जागरूक रहना होगा, क्योंकि जल है तो कल है.”

उन्होंने कहा कि भूजल सप्ताह का यह कार्यक्रम हम सभी को जागरूक करने का है. जल को प्रदूषित करने पर सजा का प्रावधान है. आज सरकार RO का पानी आपके घर में पहुंचाने का कार्य कर रही है. कल वृक्षारोपण का एक वृहद कार्यक्रम पूरे प्रदेश भर में होगा.

Express views

Recent Posts

सोना दोगुना करने का झांसा देकर बुजुर्ग महिला के कुंडल -मंगलसूत्र ठगे

बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…

2 days ago

अचानक लगी आग से आधा दर्जन किसानों की करीब 7 एकड़ गन्ने की फसल राख 

बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…

3 days ago

बरेली: भाजपा का शक्ति प्रदर्शन केशव प्रसाद मौर्य ने सपा को साइकिल पंचर कर सैफई भेजने की दी चुनौती

जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…

3 days ago

पीलीभीत: तुष्टिकरण से बढ़ा आतंकवाद, अब संतुष्टीकरण से आ रहा रामराज्य:CM योगी

पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…

3 days ago

सीएम के दौरे से पूर्व एक बार फिर नजरबंद हिन्दू नेता पंकज शर्मा, अपनी ही सरकार में अपमानित महसूस कर रहे हिंदू महासभा जिलाध्यक्ष

पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…

3 days ago

पुलिस मुठभेड़ में कुंडल लूट का आरोपी घायल गिरफ्तार, तमंचा और लूटा गया कुंडल बरामद

बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…

3 days ago