बरेली। नागरिक सुरक्षा कोर, बरेली प्रखंड अलखनाथ के वार्डनों ने हार्टमैन फाटक श्रीसीताराम मन्दिर पर पौधारोपण किया जिसमें बेलपत्र, आंवला, आम, अमरूद, जामुन व सेहजन आदि के पौधे रोपित किए गये।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डिप्टी चीफ वार्डेन श्री दिनेश कटियार जी व बिशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित उपप्रभागीय वार्डेन श्री अन्जय अग्रवाल जी साथ ही स्टाफ ऑफिसर टू डिविजनल वार्डेन श्री हरीश भल्ला जी आई.सी.ओ. श्री कंबलजीत सिंह जी पोस्ट वार्डेन श्री संजय खंडेलवाल जी व पोस्ट वार्डेन आरक्षित गौरव अग्रवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के महत्व पर डिप्टी चीफ वार्डन श्री दिनेश कटियार जी ने कहा कि पर्यावरण के साथ साथ जीवन के लिए पौधारोपण का अद्वितीय महत्व है। उपप्रभागीय वार्डन श्री अन्जय अग्रवाल जी ने कहा पर्यावरण एवं धरा के श्रंगार व जीवन के संरक्षण हेतु वृक्षारोपण महत्वपूर्ण ही नहीं आवश्यक है, जिस प्रकार जीवन के लिए आक्सीजन आवश्यक है उसी प्रकार आक्सीजन के लिए पौधारोपण।
कार्यक्रम के आयोजक पोस्ट वार्डन आरक्षित गौरव अग्रवाल ने कार्यक्रम को प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
बरखेड़ा।सोना दोगुना करने का लालच देकर दो टप्पेबाजों ने बुजुर्ग महिला के सोने के कुंडल…
बरखेड़ा। मंगलवार को दोपहर के समय क्षेत्र के गांव ज्यूराह कल्याणपुर में गन्ने की खड़ी…
जयंत ने किसानों का मुद्दा उठाया, नड्डा ने राहुल-अखिलेश पर साधा निशाना बरेली।उत्तर प्रदेश में…
पीलीभीत (बीसलपुर)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार, 3 नवंबर को पीलीभीत जिले…
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पीलीभीत आगमन से ठीक पहले पुलिस-प्रशासन द्वारा हिंदू महासभा के…
बरेली । थाना फरीदपुर क्षेत्र में महिला के कान से कुंडल लूटकर फरार हुए आरोपी…