Advertisement

home

शिवपाल यादव के निजी सचिव को देर रात पुलिस ने उठाया, थाना पहुंचे सपा महासचिव

लखनऊ। पुल‍िस ने गुरुवार रात सपा के राष्‍ट्रीय महासच‍िव श‍िवपाल यादव के पीआरओ को अवैध हथ‍ियार रखने के आरोप में पकड़ ल‍िया और पूछताछ के ल‍िए गौतमपल्ली थाने ले गई। सूचना म‍िलते ही श‍िवपाल यादव समर्थकों के साथ थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए और पुल‍िस प्रशासन व सरकार के ख‍िलाफ नारेबाजी शुरु कर दी। मामला बढ़ता देख अधिकारियों के दखल के बाद न‍िजी सच‍िव को छोड़ द‍िया गया।

गुरुवार रात साढ़े आठ बजे बंदरिया बाग के गाड़ियों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल यादव के निजी सचिव अंकुश को रोक लिया। गाड़ी का कागज दिखाने कहा गया तो अंकुश का पुलिस से विवाद शुरू हो गया।

इसके बाद पुलिस अंकुश को गौतमपल्ली को थाने ले आई और गाड़ी को भी बंद कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही शिवपाल यादव अपने समर्थकों के साथ गौतमपल्ली थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। सपा समर्थकों ने सड़क पर जमकर नारेबाजी की।

पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद निजी सचिव और गाड़ी को छोड़ दिया गया शिवपाल यादव के साथ निजी सचिव के थाने से बाहर आने के बाद सपा समर्थक आक्रोशित होकर सड़क पर आ गए, उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुए सपा कार्यालय के सामने पहुंचे।

शिवपाल सिंह यादव अपनी गाड़ी में धीरे- धीरे चल रहे थे। सपा कार्यालय के पास गाड़ी से बाहर आकर उन्होंने कहा कि पुलिस बेवजह फंसाने का काम कर रही है। आवास के बाहर भी सपा समर्थक नारेबाजी करते रहे।

शिवपाल यादव ने सभी को शांत कराते हुए कहा कि इस समय सभी लोग जाएं, शुक्रवार को इस विषय में बात की जाएगी। शिवपाल ने पुलिस पर आरोप लगाया कि वह अंकुश की गाड़ी से अवैध असलहा बरामद दिखाकर जेल भेजना चाहती थी। पुलिस की प्लान था कि पहले फंसाएंगे और फिर वसूली की जाएगी।

यह पूरे प्रदेश में हो रहा है और बेकसूर को जेल भेजा जा रहा है। डीसीपी मध्य अर्पणा रजत कौशिक का कहना है कि वाहन की चेकिंग की जा रही है। अंकुश की गाड़ी को रोका गया और कागज दिखाने को कहा था तो वह पुलिस वाले से भिड़ गए तो पुलिस उन्हें थाने से ले आई। उन्होंने गाड़ी में अवैध असलहा होने की बात से इंकार किया।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago