रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। दलित युवती को हिन्दू बताकर दूसरे समुदाय के युवक द्वारा प्रेमजाल में फंसाने का मामला सामने आया है। युवक ने उसे गर्भवती कर दिया और उसके बाद गर्भपात करा दिया। युवती ने बताया कि उसके बाद उससे निकाह कर लिया। निकाह के बाद उसने एक बेटे को जन्म दिया। कुछ दिनों बाद उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। आरोप है कि उसे धर्म परिवर्तन न करने पर जान से मारने की योजना बनाई जाने लगी। पीड़िता ने आज एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।
बता दें, थाना बिथरी चैनपुर के रामगंगा नगर निवासी युवती ने बताया कि वह अनुसूचित जाति की है। उसकी जान पहचान अब से 2 साल पहले एजाज नगर गौटिया बारादरी निवासी युवक से हुई थी। उसने अपना नाम आकाश बताकर उससे दोस्ती कर ली। दोस्ती के 5-6 महीने के अंदर उससे अवैध संबंध बना लिए। उस समय उसकी उम्र लगभग 17 वर्ष थी। आरोपी ने इस दौरान कई बार अवैध सम्बन्ध बनाये। जिससे वह गर्भवती हो गई। जब इसकी जानकारी मुन्ना को हुई तो उसने गर्भपात करा दिया। जब उसमें अपनी मां को इस बारे में बताया तो परिवार ने उससे रिश्ता तोड़ दिया। इस दौरान मुन्ना ने उससे साजिश कर निकाह कर लिया। इस दौरान उसको पता चला कि मुन्ना मुस्लिम है। निकाह के बाद जब वह परिवार में गई तो मुन्ना के परिजनों ने शोषण शुरू कर दिया। उसके साथ मारपीट करने लगे। इस दौरान उसने एक बेटे को जन्म दिया। उसकी पूजा कराना भी बंद कर दिया। उस पर नमाज पढ़ने का जोर डालने लगे। ऐसा न करने पर उसके जेठ ने उसे गलत नियत से पकड़ लिया। बातें न मानने पर उसे जान से मारने की साजिश बनाई जाने लगी, जो उसने सुन ली और वह 14 तारीख को अपनी मां के पास आ गई। वह थाने में शिकायत करने गई, लेकिन सुनवाई न होने पर आज एसएससी से मिली है और न्याय की गुहार लगाई।
बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…