Advertisement

home

पत्नी ने प्रेमी के लिये पति को कुल्हाड़ी से काटा ; दो बोरों में मिले शव के टुकड़े, धड़ का अब तक पता नहीं

पीलीभीत।शिवनगर के रामपाल के शव के टुकड़े दियोरिया के पास नहर से दो बोरों में बरामद हुए हैं। एक बोरे में सिर व दोनों पैर मिले। दूसरे बोरे में हाथ थे। धड़ अब तक नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि बोरा फटने के कारण धड़ नहर में निकलकर बह गया गया। पुलिस ने शव के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने हत्या आरोपी पत्नी दुलारो देवी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके प्रेमी को भी पकड़ लिया गया है। गजरौला क्षेत्र के गांव शिवनगर के रहने वाले 60 वर्षीय रामपाल की हत्या उनकी पत्नी दुलारो देवी ने 24 जुलाई की रात में कुल्हाड़ी से कर दी थी। बच्चों व अन्य लोगों को गुमराह करने के लिए उसने पति के गुमशुदा होने की बात कही थी।
पुलिस ने जब दुलारो देवी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बता दी। कहा, रामपाल आए दिन झगड़ा करते थे। 24 जुलाई को बेटा गांव में दूसरे घर में सोया था, तभी चारपाई पर सोते समय कुल्हाड़ी से पति की हत्या कर दी। इसके बाद कुल्हाड़ी से ही शरीर के टुकड़े कर उन्हें बोरों में बंद कर निगोही ब्रांच नहर में फेंक दिया।

बृहस्पतिवार शाम से ही पुलिस नहर में गोताखोरों की मदद से बोरों की तलाश कर रही थी। शुक्रवार सुबह दियोरिया के पास नहर से दो बोरे बरामद हुए। दियोरिया में एक युवक नहर के पास से गुजरा तो उसे नहर में पड़े बोरे पर संदेह हुआ।सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बोरे बरामद कर लिए।
बोरे खोले तो उनमें रामपाल के शव के टुकड़े थे। एक में रामपाल का सिर व पैर मिले। दूसरे में हाथ थे। धड़ नहीं मिल सका। पुलिस नहर में धड़ की तलाश करा रही है।
फैक्टरी में काम करने के दौरान दुलारो के एक युवक से हो थे संबंध
बताया जा रहा है कि अधेड़ दुलारो देवी बरेली के नरियावल में एक फैक्टरी में काम करती थी। इसी दौरान रिठौरा के एक युवक से उसका प्रेम प्रसंग हो गया था। दोनों रिठौरा के एक मकान में अलग-अलग कमरों में रहते थे। युवक से संबंध होने के कारण दुलारों का पति रामपाल से आए दिन विवाद होता था।
गजरौला पुलिस ने दुलारो देवी के प्रेमी और उसके बहनोई को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में पता चला कि कुछ महीने पहले दुलारो रिठौरा में प्रेमी साथ ही रहती थी। कड़ी पूछताछ के बाद भी फिलहाल युवक ने रामपाल की हत्या में अपना हाथ होने से इन्कार किया है। दुलारो भी उसके खिलाफ कोई बयान नहीं दे रही है।
कुल्हाड़ी को धोकर कोठरी में छिपा दिया
बकौल पुलिस, दुलारो बेहद शातिर है। पति रामपाल की हत्या के बाद उसने खून से सनी कुल्हाड़ी को खूब धोकर साफ किया और कोठरी में रख दिया था। इतना ही नहीं जिस बिस्तर पर रामपाल लेटे थे, उसकी दरी, गद्दा आदि भी एक बोरे में बंदकर नदी किनारे फेंक आई। घर का फर्श भी धो दिया।
मां से नफरत करते हैं बच्चे
दुलारो से खुद उसके बच्चे नफरत करते हैं। छोटे बेटे सोमपाल ने बताया कि वह दो भाई, चार बहनें हैं। सबसे बड़ी बहन करीब 32 साल की है। छह माह पहले परिवार के लोगों को पता चला कि दुलारो देवी के किसी युवक से संबंध है, तब से पूरा परिवार उससे नफरत करने लगा है। दुलारो की उम्र करीब 55 साल और उसके प्रेमी की उम्र 32-33 साल है।

Express views

Recent Posts

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन गंगवार का दिल्ली में निधन, जिले में शोक की लहर

पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक के वर्तमान सभापति सत्यपाल गंगवार की पत्नी और राजनीति के क्षेत्र…

2 days ago

दुर्व्यवहार के आरोप में SSP ने किया इंस्पेक्टर को निलंबित

बरेली: थाना नवाबगंज पर निरीक्षक अपराध के पद पर कार्यरत निरीक्षक जयपाल सिंह के विरुद्ध…

2 days ago

टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बरेली। बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के…

2 days ago

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा…

3 days ago

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर…

4 days ago

पीलीभीत पुलिस ने 2.15 करोड़ की ड्रग्स भट्टी में जलाकर की खाक

पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई…

4 days ago