Advertisement

home

बरेली चीनी मिल के विस्तारीकरण का प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण किया।

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली ।मीरगंज में आज श्री बी के शुक्ला अपर गन्ना आयुक्त लखनऊ उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में साथ उत्तर प्रदेश फ़ेडरेशन बोर्ड के दो वरिष्ठ अधिकारी तथा एनएसई कानपुर के एक वरिष्ठ अधिकारी ,उप-गन्ना आयुक्त बरेली, जिला गन्ना धिकारीबरेली, वरिष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक- मीरगंज ,ने इकाई प्रमुख संजय श्रीवास्तव के उपस्थिति में चीनी मिल के विस्तारीकरण कार्यों का निरीक्षण किया ।

विस्तारीकरण के लिए आए हुए मशीनरी का, बन रहे फाउंडेशन तथा अन्य सभी कार्यों का निरीक्षण कारखाना में जा करके किया गया ।अपर गन्ना आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि समय से फैक्टरी को तैयार करके चलाया जाए इकाई प्रमुख मीरगंज ने बताया की अक्टूबर माह तक हम अपने विस्तारीकरण के समस्त कार्यों को पूर्ण कर लेंगे निरीक्षण के दौरान चीनी मिल के वरिष्ठअधिकारी राजीव शर्मा, रवि गुप्ता, सुबोध यादव, इंद्र कुमार शर्मा ,जय गोपाल चावला, अरविंद गंगवार आदि मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago