Advertisement

home

योग प्रशिक्षकों की समस्याओं को लेकर आयुष मंत्री से मुलाकात की, सौंपा ज्ञापन।


@डेस्क।आयुष हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर में कार्यरत योग प्रशिक्षकों की समस्याओं को लेकर आज आयुष राज्य मंत्री दया शंकर मिश्र दयालू से मुलाकात कर योग प्रशिक्षकों की मूल समस्याओं से अवगत कराया जिसमे उत्तर प्रदेश राज्य आयुष सोसाइटी आयुष मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत आयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यरत योग प्रशिक्षक के कम वेतन व महिलाओं के लिए कोई अवकाश न होना जिसमे मातृत्व अवकाश से वंचित रखने की समस्या को भी उठाया।
आयुष विभाग उत्तरप्रदेश सरकार के सहयोगी होकर कार्य करने के इच्छुक है और ऋषियों की ज्ञान परंपरा योग और आयुर्वेद को प्रचारित और प्रसारित करने तथा परम आदरणीय प्रधानमंत्री जी के स्वप्न अनुसार जन जन को भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ना चाहते हैं अतः तथ्यों एवं व्यावहारिकता के आधार पर उत्तर प्रदेश में कार्यरत HWC योग प्रशिक्षक(म०पु०) अंशकालिक के संबंध में निम्न बिंदुओं पर ध्यान आकर्षित करने की कृपा करें।


आदरणीय hwc पर नियुक्त योग प्रशिक्षक की उपलब्धता मात्र एक घंटे है, निःसंदेह यह आयुष विभाग उत्तर प्रदेश एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना है इस योजना का लाभ जन जन तक आंशिक आधार पर मिल रहा है अतः योग प्रशिक्षक सदस्यों को पूर्णकालिक करने की कृपा करें।जिससे इस योजना का लाभ जन जन तक वृहद रूप में पहुंच सके।
आयुष हैल्थ वेलनेस सेंटर पर कार्यरत योग प्रशिक्षकों का वेतन क्रमशः 8000-5000 है।Hwc केंद्रों की दूरी एवं महंगाई देखते हुए योग प्रशिक्षकों का वेतन सम्मानजनक स्थिति में करने एवं प्रतिवर्ष महंगाई भत्ता देने की कृपा करें।आयुष HWC में कार्यरत योग प्रशिक्षकों को समान कार्य एवम् समान वेतन दिया जाए तथा कृपा पूर्वक संविदा
कैडर में लिया जाए। कृपया HWC में कार्यरत योग प्रशिक्षकों का वेतन समय से दिए जाने का प्रावधान करने की कृपा करें व स्वतः नवीनीकरण प्रक्रिया को लागू किया जाए।
अर्चना सिंह ने बताया कि आज माननीय मंत्री जी का कानपुर दौरा था जैसे ही मुझे सूचना प्राप्त हुई वो तुरंत निकल गई।
श्रीमती सिंह ने प्रदेश के योग प्रशिक्षक साथियों से आह्वाहन किया कि घर में बैठे रहने से कुछ होने वाला नही है।अधिकार मांगने से नही छीनने से मिलता है।आयुष मंत्री से मुलाकात सार्थक रही है।माननीय मंत्री जी ने समस्याओं को शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया है।कानपुर मंडल अध्यक्षा सुनीता जी ने कहा मंत्री जी ने योग प्रशिक्षक साथियों की समस्याओं को धैर्य पूर्वक सुना और समाधान का आश्वासन दिया श्रीमती वाजपाई ने बताया कम वेतन की समस्या केबल एक प्रदेश की नहीं है समस्त देश की है।
अपनी मांग आयुष मंत्रालय तक पहुंचानी होंगी।इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्षा अर्चना सिंह व कानपुर मंडल अध्यक्षा सुनीता वाजपई उपस्थित रही।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

1 day ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

1 day ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

1 day ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

1 day ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

1 day ago