रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। बरेली में बारादरी थाना क्षेत्रान्तर्गत जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा को लेकर रविवार को एक बार फिर वबाल हो गया। जानकारी के अनुसार कछला जल लेने जा रहे कावड़ियों के जत्थे को मुस्लिम समुदाय ने रोक लिया जिसके बाद दोनो समुदाय के लोग आमने सामने आ गए और जमकर नारेबाजी की। मौके पर पुलिस, पीएसी, आरएएफ समेत आला अधिकारी पहुंच गए।बता दे कि पिछले सोमवार को भी यही पर कावड़ियों पर पथराव हुआ था। जानकारी अनुसार कांवड़िया इसी इलाके से होकर कांवड़ निकालने पर अड़े हैं। जबकि दूसरे समुदाय के लोग इसे नई परंपरा बताकर विरोध कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर आरआरएफ और पुलिस लगा दी गई है। दोनों पक्षों से वार्ता की जा रही है। अधिकारी दोनों पक्षों को समझाने बुझाने में जुटे हैं।
सावन के चौथे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए चक महमूद के कांवड़ियों का जत्था कछला घाट जाने को है। ये कांवड़िये जोगी नवादा के एक रास्ते से कांवड़ यात्रा निकालना चाहते हैं।जबकि दूसरे समुदाय के लोग इसे नई परंपरा बताकर विरोध कर रहे हैं। इसके चलते सुबह से गहमागहमी बनी हुई है।
रविवार को कछला गंगाजल लेने जा रहे कांवड़ियों को जोगीनवादा में मुस्लिम समुदाय ने रोक लिया। इस दौरान दोनों समुदाय आमने सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर नारेबाजी चल रही है। मौके पर पुलिस पीएसी और आरएएफ तैनात है, डीएम, एसएसपी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैँ। लोगों को लगातार समझाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले रविवार को यहीं पर कांवड़ियों के ऊपर पथराव कर दिया गया था। तभी से जोगीनवादा में तनाव बना हुआ है।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…