Advertisement

home

बरेली में कांवड़ियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले छोड़े, सड़क पर बैठे लोग।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली। जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा को लेकर अब चक महमूद के कांवड़िया इसी इलाके से होकर कांवड़ निकालने पर अड़े थे। जबकि दूसरे समुदाय के लोग इसे नई परंपरा बताकर विरोध कर रहे थे। इससे रविवार को फिर तनाव की स्थिति बन गई। स्थिति को देखते हुए मौके पर आरएएफ और पुलिस लगा दी गई। दोनों पक्षों से वार्ता की गई, लेकिन बात नहीं बनी। कांवड़ियों का जत्था डीजे सिस्टम के बाद आ गया। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए कांवड़ियों को खदेड़ दिया।

सावन के चौथे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए चक महमूद के कांवड़ियों का जत्था कछला घाट जाने को है। कांवड़िये जोगी नवादा के एक रास्ते से कांवड़ यात्रा निकालना चाहते हैं। दूसरे समुदाय के लोग इसे नई परंपरा बताकर विरोध कर रहे हैं। इसके चलते सुबह से गहमागहमी बनी हुई थी। मौके पर एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ थर्ड आशीष प्रताप सिंह, बारादरी थाना प्रभारी अभिषेक सिंह दोनों पक्ष को समझाने में जुटे रहे। डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंच थे। दोनों पक्षों से वार्ता की। स्थिति बिगड़ता देख शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस ने लाठीचार्ज करते हुए भीड़ को खदेड़ दिया। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने कांवड़ियों से कहा गया कि 50 का जत्था साउंड सिस्टम लेकर निकले, बाकी बिना शोर-शराबा शाह नूरी मस्जिद के सामने से निकल जाएं। इस पर कांवड़िये तैयार नहीं हुए। कांवड़िये जबरन आगे बढ़े तो रोकने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े, जिससे भगदड़ मच गई। आक्रोशित कांवड़िये और दर्जनों महिलाएं अब बरेली-पीलीभीत रोड पर जाम लगाए हैं।

Express views

Recent Posts

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

13 hours ago

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

1 day ago

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…

2 days ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

2 days ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

2 days ago