@डेस्क। अनुशासनहीन,लापरवाह एवं भृष्ट पुलिसकर्मियों पर सख्त रुख के बाबजूद एसएसपी प्रभाकर चौधरी को कावड़ियों पर लाठीचार्ज की कार्रवाई महंगी पड़ गयी। एस एस पी को कांवड़ियों पर लाठीचार्ज महंगा पड़ गया। लाठीचार्ज के चार घंटे बाद ही उन्हें हटा दिया गया। उन्हें 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ भेज दिया गया। उनके साथ 14 आईपीएस अफसरों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हुए, लेकिन नाम उन्हीं का सुर्खियों में रहा।
2010 बैच के आईपीएस अफसर प्रभाकर चौधरी को बरेली की कमान सौंपी गई थी। 14 मार्च को उन्होंने बरेली का कार्यभार ग्रहण किया था।बता दें कि रविवार को कांवड़ यात्रा के दैरान विवाद शुरू हो गए।शेरगढ़ से शुरू हुआ विवाद थमा नहीं, आंवला, अलीगंज के बाद बारादरी में बड़ा बवाल हो गया। जिसकी जानकारी शासन तक पहुँची,जैसे-तैसे मामला शांत हुआ, लेकिन लगातार दूसरे रविवार को बारादरी में ठीक उसी स्थान पर बवाल होने से स्थिति गड़बड़ा गयी और पुलिस द्वारा कांवरियों पर किये गए लाठी चार्ज ने लखनऊ के अफसरों तक की नींद उड़ा दी। बबाल के 4 घण्टे बाद ही एसएसपी प्रभाकर चौधरी समेत अन्य 2 पुलिस कर्मियों पर करवाई हो गयी। प्रभाकर चौधरी को 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ भेज दिया गया है।
पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…
IEC बिलों की जांच कराकर पात्र देयकों का शीघ्र भुगतान जारी करने पर जोर जनशिकायतों…
बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…
पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…
बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…