Advertisement

home

बरेली: अज्ञात वाहन की टक्कर से, भाई-बहन सहित तीन लोगों की मौत, मचा कोहराम

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली,भोजीपुरा थाना क्षेत्र में बीती रात सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से भाई -बहन सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी अनुसार,शेरगढ़ के जमुनिया जागीर निवासी राजीव कुमार (21) पुत्र सत्य प्रकाश रुद्रपुर की एक फैक्ट्री में काम करते थे। इसी फैक्ट्री में भोजीपुरा के कुआ डांडा निवासी शिवानी (18) पुत्री गेंदन लाल काम करती थी। दोनों रविवार रात आठ बजे अपनी ड्यूटी खत्म करके बाइक से लौट रहे थे। बाइक पर शिवानी का भाई अमन (15) भी सवार था। ट्रपलिंग करते हुए तीनों भोजीपुरा के अंशा मोड़ के पास पहुंचे थे। इस दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया। हादसा इतना जबरदस्त था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Express views

Recent Posts

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

10 hours ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

21 hours ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

1 day ago

सपा की मासिक बैठक में डॉ पूनम गंगवार ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, पत्रकारों को किया सम्मानित

बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…

1 day ago

मुठभेड़ में छिनैती के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली,तमंचे, कारतूस और लूटा गया सामान बरामद

बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…

1 day ago