Advertisement

home

अपनी सुरक्षा के लिए सडक सुरक्षा एवं यातायात के नियमों का पालन करें-डॉ.दलजीत कौर

  • परिवहन विभाग के सडक सुरक्षा पखबाडे का समापन

पीलीभीत।आज स्थानीय गांधी प्रेक्षागृह में परिवहन विभाग की ओर से आयोजित सडक सुरक्षा पखबाडे का समापन हुआ। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा डॉ.दलजीत कौर ने कहा कि सडक सुरक्षा पखबाडा मनाने का मुख्य उद्देश्य सडक दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए युवा पीढी को जागरूक करना है। परिवहन विभाग ने इस पखवाड़े में लोगों को जागरूक करने का कार्य किया है। इसमें सबसे बडी तो यह है हम स्वयं अपनी रक्षा के लिए इन नियमों का पालन आवश्यक है।


जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.दलजीत कौर स्थानीय गांधी प्रेक्षागृह में परिवहन विभाग की ओर से आयोजित सडक सुरक्षा पखबाडे के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रही थी। उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी से आग्रह किया कि सडक सुरक्षा के लिए समय-समय पर विद्यालयों तथा महाविद्यालयों में प्रतियोगिताओं का आयोजन करें, उसमें जो सहयोग की आवश्यकता होगी, वे उसमें करने को तैयार है। उन्होंने सडक पर चलने से पहले नियमों का पालन करते हुए घर से निकलें।
समापन समारोह में बोलते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.आलोक कुमार ने कहा कि पीलीभीत में जो शवों के पोस्टमार्टम होते है, उसमें 75 प्रतिशत सडक दुर्घटनाओं के होते है। इसमें भी 90 प्रतिशत 18 से 40 वर्ष के युवाओं के होते है। इससे पूर्व स्वागत भाषण करते हुए सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने पूरे पखबाडे में हुए कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सडक सुरक्षा जागरूकता के अभियान के चलते पीलीभीत में सडक दुर्घटनाओं में कमी आई है। उन्होंने सभी विभागों के सहयोग के लिए आभार जताया। बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने यातायात नियमों के पालन का आग्रह किया। समापन समारोह को छात्र साहिल रजा, डॉ.दिवाकर सिंह, डॉ.राखी सिंह, डॉ.बरखा, डॉ.आरपी गंगवार, डॉ. अजय सक्सेना, अनिल कुमार, कौशलेद्र भदौरिया, दिव्यांशु भारती, वर्षा गंगवार, आषा वर्मा, चंद्रकली, टीएसआई सुरेंद्र सिंह, अमरिया बस यूनियन के वसीम कुरैशी ने संबोधन किया।
इस अवसर पर नेक व्यक्ति के रुप में मोहित कश्यप, टिंकू कश्यप, राकेश बाबू, शुभम मिश्र, यातायात पुलिस के टीएसआई सुरेंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी अमित पांडेय, मुख्य आरक्षी शाहिर हुसैन, शिक्षक डॉ.बरखा, डॉ.दिवाकर सिंह, डॉ.अजय सक्सेना, डॉ.आरपी गंगवार, इंतजार अहमद, अनिल कुमार, स्काउट एंव गाईड के नितिन, तनुष्का शर्मा, चंद्र कली, योगैश मौर्या, छात्रों में गौरव कुमार, वर्षा गंगवार, आशा वर्मा, श्रद्धा पटेल, अनामिका गंगवार, सहिल रजा को संम्मानित किया गया। इनके अलावा गैर सरकारी व्यक्तिों में डॉ.अमिताभ अग्निहोत्री, कलीम अतहर, कौशलेंद्र भदौरिया, को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.अमिताभ अग्निहोत्री तथा आभार प्रदर्शन परिवहन विभाग के आरआई हरिओम ने किया।

Express views

Recent Posts

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

1 day ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

1 day ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

1 day ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago

गाजे-बाजे के साथ गणपति बप्पा की प्रतिमा का रामगंगा में हुआ विसर्जन

बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…

2 days ago