नन्दकिशोर शर्मा@express views
बरेली।दो बार बवाल और शहर में तनातनी माहौल के बीच नवागत एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने सुबह चार्ज संभाल लिया। कई चुनौतियों के बीच नवागत एसएसपी ने आईजी डॉ राकेश सिंह से मुलाकात करने के बाद क्षेत्र में निकलकर शहर की स्थिति का जायजा लिया। अभी पूरा एक महीना लगभग सावन का पड़ा हुआ है उनके लिए बड़ी चुनौती रहेगी।
जोगी नवादा में हुए बवाल के बाद देर रात एसएसपी प्रभाकर चौधरी को लखनऊ तबादला कर दिया गया। उनकी जगह आईपीएस घुले सुशील चंद्रभान को जिले की कमान सौंपी गई। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी घुले सुशील चंद्रभान ने सुबह बरेली पहुंचकर चार्ज ले लिया। चार्ज लेते ही उन्होंने एसपी और सीओ से जोगी नवादा में हुए बवाल की जानकारी ली।
वहीं, एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है कि किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निकलने वाली कावड़ यात्राओं के रूट को लेकर पहले से सारी स्थिति को किलियर कर लिया जाए। ताकि कावड़ यात्रा निकालते वक्त किसी भी तरह का कोई विवाद ना हो। जिसके बाद नवागत एसएसपी ने आईजी ऑफिस पहुंचकर आईजी डॉ राकेश सिंह से मुलाकात की।
बरेली। जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की…
बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…
बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…
बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…
बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…
ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…