बरेली। शहर के जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा के दौरान हुए बवाल के चलते एसएसपी प्रभाकर चौधरी का शासन ने तबादला कर दिया था। उनकी जगह सोमवार को नवागत एसएसपी धुले सुशील चंद्रभान ने बरेली आकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।
बारादरी के जोगी नवादा में हुए कांवड़ियों पर लाठीचार्ज को लेकर नवागत एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद जोगी नवादा क्षेत्र का निरीक्षण किया और वहां के लोगों से हालात का जायजा लिया। सोमवार को पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि घटना को लेकर सारे प्रकरण को समझा जा रहा है। छोटे से छोटे बिंदु पर कार्य किया जा रहा है। सभी बिंदुओं को समझने के बाद कार्रवाई की जाएगी, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने आने वाले चारों सावन के सोमवार को सकुशल संपन्न कराने की बात की है, इसको लेकर में पीस कमेटी व क्षेत्र के सम्मानित लोगों से बात करेंगे। शहर में पूरी तरह से कानून व्यवस्था लागू कराई जाएगी। दोषी पुलिसकर्मियों पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि क्राइम कंट्रोल उनकी प्राथमिकता रहेगी।
पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…
IEC बिलों की जांच कराकर पात्र देयकों का शीघ्र भुगतान जारी करने पर जोर जनशिकायतों…
बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…
पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…
बरेली। मीरगंज तहसील में हाईवे पर स्थित अनुबिस डिग्री कॉलेज के पास समाजवादी पार्टी कार्यालय…
बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने छिनैती की घटना का खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान…