Advertisement

home

बरेली:जोगी नवादा मामले में ना कोई केस ना कोई गिरफ्तारी , तबादले के डर से पुलिस फूंक फूंक कर रख रही कदम ।

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के जोगी नवादा में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने ना कोई मुकदमा दर्ज किया है ना कोई गिरफ्तारी की है। इस बात की जानकारी एसपी सिटी राहुल भाटी ने दी है। राहुल भाटी ने मीडिया को बताया कि कल की घटना के बाद जोगी नवादा के साथ आसपास के क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात है। सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस पिकेट है। किसी तरह का कोई विवाद और आपसी टकराव भी नहीं है। अभी तक किसी भी कोई मुकदमा दर्ज भी नहीं हुआ है। और ना ही किसी को गिरफ्तार किया गया है।

जोगी नवादा बवाल में एसएसपी को हटाया गया

एसएसपी प्रभाकर चौधरी को जोगी नवादा में हुए बवाल के बाद शासन ने बरेली से हटाकर पीएसी लखनऊ भेज दिया है। दरसल बीते दिन रविवार कांबड़ यात्रा के दौरान दो पक्ष आमने सामने आ गए थे उसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज करके बावलियों को खदेड़ दिया था। 4 घण्टा बाद बरेली एसएसपी प्रभाकर चौधरी का तबादला कर दिया अब नए एसएसपी घुले सुशील कुमार चंद्रभान बनाये गए है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

20 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

20 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

20 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

23 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

23 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

1 day ago