Advertisement

home

केंद्र व राज्य कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली पेंशन रथयात्रा

बरेली।पुरानी पेंशन योजना बहाली संयुक्त मंच के आवाहन पर केंद्र व राज्य कर्मचारियों शिक्षकों एवं अधिकारियों की पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश भर में चलाई जा रही पेंशन रथ यात्रा मंगलवार 1 अगस्त 2023 की दोपहर बरेली पहुंची वरिष्ठ कर्मचारी नेता बसंत चतुर्वेदी, सुनील जैन, डॉ अंचल अहेरी, रविंद्र सिंह एवं नरेश गंगवार आदि के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में राज्य व केंद्रीय कर्मचारियों शिक्षकों ने झुमका चौराहा पहुंचकर रथ यात्रा का स्वागत किया रथ यात्रा का जगह-जगह जोरदार एवं भव्य स्वागत किया गया सीबीगंज में वन विभाग के कर्मचारी, मिनी बाईपास पर पंचायती राज सफाई कर्मचारी कर्मचारी नगर चौराहा पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों साईं धर्म कांटा पर प्राथमिक शिक्षक शिक्षिकाओं इज्जत नगर रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों आईवीआरआई गेट पर पूर्व माध्यमिक शिक्षक शिक्षिकाओं डेलापीर चौराहा पर डिप्लोमा इंजीनियर स्टेडियम रोड पर राजस्व संग्रह अमीन संघ बरेली कॉलेज पूर्वी गेट पर एनसीसी कर्मचारियों विकास भवन पर ग्राम विकास अधिकारियों तथा विकास भवन स्थित सभी विभागों के कर्मचारियों कंपनी बाग चौराहा पर बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा के कर्मचारियों तथा आयकर विभाग परिसर में आयकर कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी कर फूल मालाओं से पेंशन रथ यात्रा का स्वागत किया रथ यात्रा के साथ हजारों की संख्या में रेलवे, आयकर, सिंचाई, राजस्व, पंचायती राज, कृषि, लोक निर्माण , एनसीसी , कोषागार, राज्य कर, ग्राम विकास आदि कई विभागों के कर्मचारी तथा बेसिक पूर्व माध्यमिक एवं माध्यमिक शिक्षा के शिक्षक शिक्षिकाएं पुरानी पेंशन बहाल करो, एक देश एक विधान पेंशन लेंगे एक समान, एनपीएस धोखा है, आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे रथ यात्रा के समापन पर आयकर भवन परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता बसंत चतुर्वेदी तथा संचालन डॉ अंचल अहेरी ने किया।

संघर्ष समिति के चेयरमैन डॉ अंचल अहेरी ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली अब एक बड़ा चुनावी मुद्दा बन गया है आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में कर्मचारी एवं शिक्षक वोट की चोट से सरकार को अपनी ताकत का एहसास कराएगा।
राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी के समान है तथा पुरानी पेंशन बहाली के लिए हम सब आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं ।प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नरेश गंगवार ने कहा कि सरकार की नई पेंशन नीति के तहत हमारे वेतन से कटे धन को सरकारों को शेयर बाजार में नहीं लगाने दिया जाएगा उन्होंने कहा कि पेंशन कोई खैरात नहीं है। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गंगवार ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर विभिन्न प्रांतों की सरकारें बन बिगड़ रही हैं केंद्र व राज्य सरकार अब होश में आ जाएं।
यात्रा में मुख्य रूप से डॉक्टर डीएन शर्मा रेलवे के राजेश दुबे सुरेंद्र सिंह मलिक कामरान रोहित सिंह आयकर विभाग से अरुण जायसवाल राकेश सिंह कुलदीप गंगवार कमलेश मौर्य संजय कौशल तथा राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से विमल वशिष्ठ तेजपाल सिंह इंजीनियर रणवीर सिंह इंजीनियर देवदत्त पचौरी मुरारी लाल गंगवार दीनदयाल रस्तोगी राजीव शर्मा जगपाल भाटी विवेक दुबे सूर्य प्रकाश इंजीनियर आशीष यादव सर्वेश मौर्य आशीष कुमार अभिनव परमार पंकज अग्रवाल राहुल सक्सेना रंजीत मोर प्रेमपाल प्रवेश पांडे ललित पाल प्राथमिक शिक्षक संघ से कालीचरण पटेल उमेश गंगवार ब्रजकिशोर शर्मा पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ से राज्यपाल राकेश मिश्रा अरविंद कुमार एवं सुंदर लाल सागर आदि शामिल रहे।

Express views

Recent Posts

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन गंगवार का दिल्ली में निधन, जिले में शोक की लहर

पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक के वर्तमान सभापति सत्यपाल गंगवार की पत्नी और राजनीति के क्षेत्र…

7 hours ago

दुर्व्यवहार के आरोप में SSP ने किया इंस्पेक्टर को निलंबित

बरेली: थाना नवाबगंज पर निरीक्षक अपराध के पद पर कार्यरत निरीक्षक जयपाल सिंह के विरुद्ध…

8 hours ago

टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बरेली। बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के…

8 hours ago

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा…

1 day ago

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर…

2 days ago

पीलीभीत पुलिस ने 2.15 करोड़ की ड्रग्स भट्टी में जलाकर की खाक

पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई…

2 days ago