Advertisement

home

हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली,सुसाइड नोट पर चौकी इंचार्ज व स‍िपाही का लिखा नाम।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली : तहसील मीरगंज क्षेत्र के थाना शाही की दुनका चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी ने बुधवार रात करीब 12.45 बजे अपनी बंदूक से खुद को दो गोली मार लीं। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। हेड कांस्टेबल को एक गोली गर्दन और दूसरी पेट में लगी है।
साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। ब्लीडिंग न रुकने के कारण हालत गंभीर बनी हुई है। खुद को गोली मारने से पहले हेड कांस्टेबल ने चौकी प्रभारी और एक कांस्टेबल पर आरोप लगाए हैं।

फाइल फोटो:नीरज चौधरी


हेड कांस्टेबल का लिखा सुसाइड नोट वायरल
दुनका चौकी पर देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जब वहां पहुंचे तो हेड कांस्टेबल जख्मी हालत में चौकी प्रभारी के कक्ष के बाहर पड़े मिले। खुद को गोली मारने से पहले नीरज चौधरी ने एक नोट भी वायरल किया है। इसमें उन्होंने चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार और कांस्टेबल अमित शर्मा पर अपमानित करने का आरोप लगाया है।
पत्र में लिखा है कि दोनों लोग उसे चौकी से भी हटवाना चाहते हैं। नोट में दोनों पर अनैतिक कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगाया है। नीरज चौधरी मूल रुप से बिजनौर के रहने वाले हैं। वर्तमान में वह परिवार के साथ मुरादाबाद में रह रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। सूचना मिलने के बाद उनके परिजन देर रात बरेली पहुंच गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Express views

Recent Posts

बरेली: शिक्षक के डांटने पर भड़के युवकों का पुलिस चौकी में हंगामा, पुलिसकर्मियों से हाथापाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बरेली (उत्तर प्रदेश)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारायण नगला…

2 hours ago

जर्जर विद्युत पोलों की हुई मरम्मत से टला बड़ा हादसा, स्थानीय लोगों ने ली राहत की सांस

​बरखेड़ा,पीलीभीत।बरखेड़ा के दौलतपुर रोड स्थित रेलवे स्टेशन मार्ग पर लंबे समय से मुसीबत का सबब…

2 hours ago

हादसा: ऑक्सीजन सिलेंडर लदी पिकअप की टक्कर से महिला गंभीर घायल

​बरखेड़ा,पीलीभीत।पीलीभीत-बीसलपुर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। यहाँ इलाहाबाँस देवस्थल…

2 hours ago

लघुशंका करने गए ग्रामीण को सांप ने डसा, इलाज के दौरान मौत से परिवार में कोहराम

बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम रम्पुरा नत्थू में सांप के काटने से एक ग्रामीण की इलाज…

1 day ago

चोरों का धावा, दो घरों से नकदी,जेवर और मोबाइल समेत लाखों की चोरी

  बरखेड़ा (पीलीभीत)। थाना बरखेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों…

1 day ago

दो पक्षों के विवाद के दौरान दूसरे के घर में घुसने का आरोप, पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शुरू की जांच

 बरखेड़ा।थाना क्षेत्र के ग्राम आमडार में शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच हुए विवाद…

1 day ago