Advertisement

home

प्रयागराज. ज्ञानवापी मसले पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला,ASI सर्वे को हरी झंडी

प्रयागराज. ज्ञानवापी मसले पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला आया है. हाईकोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की अर्जी खारिज कर दी है. ASI सर्वे को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हरी झंडी दे दी है. ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे पर रोक लगाने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. ज्ञानवापी परिसर में ASI का सर्वे जारी रहेगा.
वाराणसी जिला कोर्ट का फैसला बरकरार रहेगा. हाईकोर्ट ने सर्वे को जल्द शुरू करने को कहा है. ज्ञानवापी परिसर में ASI सर्वे को इजाजत मिल गई है. ASI ने कहा कि खुदाई करनी होगी तो कोर्ट से इजाजत लेंगे. जिला कोर्ट के फैसला का पालन हो. सर्वे से ढांचे को कोई नुकसान नहीं होगा. मस्जिद कमेटी की अर्जी को खारिज कर दिया.
दरअसल, वाराणसी के जिला जज डॉ. अजय कुमार विश्वेश ने ज्ञानवापी सर्वे का आदेश जारी किया था. अब जिला कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट ने बरकरार रखने का आदेश जारी किया है. इस प्रकार ज्ञानवापी परिसर के एएसआई पर लगी रोक भी हट गई है. अब किसी भी समय एएआई की ओर से सर्वे का कार्य शुरू कराया जा सकता है.

AIMPLB सदस्य मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने कहा कि हमें उम्मीद है कि न्याय होगा क्योंकि यह मस्जिद करीब 600 साल पुरानी है और मुसलमान पिछले 600 सालों से वहां नमाज अदा करते आ रहे हैं. हम भी चाहते हैं कि देश के सभी पूजा स्थलों पर प्लेसेज ऑफ वर्शिप एक्ट लागू हो. मुस्लिम पक्ष इस आदेश को चुनौती देने के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने पर विचार करेगा.

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

20 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

20 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

20 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

23 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

23 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

1 day ago