Advertisement

home

बरेली: एसएसपी ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को निलंबित कर जांच के आदेश दिये।

  • हेडकांस्टेबल के द्वारा खुद को गोली मारने का मामला

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली : बुधवार को दुनका चौकी के सिपाही द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या के प्रयास के मामले में एसएसपी बरेली ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को निलंबित कर, पूरे मामले पर  जांच बैठा दी है।
बता दें, तहसील मीरगंज क्षेत्र के थाना शाही की दुनका चौकी पर तैनात हेड कांस्टेबल नीरज चौधरी ने बुधवार रात करीब 12.45 बजे अपनी बंदूक से खुद को दो गोली मार लीं। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। साथी पुलिसकर्मियों ने उन्हें भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है।  खुद को गोली मारने से पहले हेड कांस्टेबल ने चौकी प्रभारी और एक कांस्टेबल पर आरोप लगाए हैं।
दुनका चौकी पर देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर साथी जब वहां पहुंचे तो हेड कांस्टेबल जख्मी हालत में चौकी प्रभारी के कक्ष के बाहर पड़े मिले। खुद को गोली मारने से पहले नीरज चौधरी ने एक नोट भी वायरल किया है। इसमें उन्होंने चौकी इंचार्ज अरविंद कुमार और कांस्टेबल अमित शर्मा पर अपमानित करने का आरोप लगाया है।
हेड कांस्टेबल का लिखा नोट वायरल
पत्र में लिखा है कि दोनों लोग उसे चौकी से भी हटवाना चाहते हैं। नोट में दोनों पर अनैतिक कार्यों में लिप्त होने का आरोप लगाया है। नीरज चौधरी मूल रुप से बिजनौर के रहने वाले हैं। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे हैं। सूचना मिलने के बाद उनके परिजन देर रात बरेली पहुंच गए। एसएसपी बरेली ने चौकी इंचार्ज और सिपाही को निलंबित कर, पूरे मामले पर  जांच बैठा दी है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

20 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

20 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

20 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

23 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

23 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

1 day ago