Advertisement

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्वतन्त्रता दिवस समारोह की तैयारियों से सम्बन्धित समीक्षा बैठक सम्पन्न।

  • 9 से 15 अगस्त तक ‘मेरी माटी, मेरा देश’ के तहत विभिन्न कार्यक्रमों आयोजन।

पीलीभीत ।जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में स्वतन्त्रता दिवस समारोह की तैयारियों से सम्बन्धित बैठक गांधी सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी समस्त सरकारी, अर्द्धसरकारी, गैर सरकारी भवनों पर ध्वजारोहण प्रातः 8ः00 बजे ध्वजारोहण राष्ट्रीयगान किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 11 अगस्त से सरकारी भवनों व चैराहों को प्रकाश से सजाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 09 से 15 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने कहा कि 09 अगस्त को ग्राम पंचायतों/नगर निकायों में शिलाफलकम् का लोकापर्ण, अमृत कलश हेतु मिट्टी का संग्रहण एवं पंचप्रण, स्कूलों एवं विद्यालयों में माटी गीत का गायन, राष्ट्रभक्ति सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रार्थना सभा का आयोजन किया जायेगा। 10 अगस्त को स्कूलों में प्रभातफेरी, तिरंगा यात्रा, स्वतंत्रता संग्राम स्थलों/शहीद स्मारक पर स्वच्छता अभियान, राष्ट्रीय गीतों का वादन, राष्ट्रभक्तिपूर्ण प्रस्तुतियां व प्रार्थना सभा का आयोजन किया जायेगा।

11 अगस्त को वीरों की गाथा से सम्बन्धित कहानियों का वाचन, पौधा वितरण एवं बिक्री स्थल का चिन्हाकन, मिट्टी के दीये एवं कलश की व्यवस्था, प्रचार सामग्री के बिक्री की व्यवस्था, ग्राम पंचायत स्तर पर प्रभात फेरी, मौलिक रचनाओं की राष्ट्रभक्ति प्रस्तुति, 12 अगस्त को मेरी माटी मेरा देश मिनी मैराथन, शहीद स्मारकों की धरोहर विषयक फोटोग्राफी प्रतियोगिता, पुलिस बैंड/पी0एस0सी0 बैण्ड/ अन्य उपलब्ध स्थानीय बैण्ड का वादन, राष्ट्रभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां व मौलिक रचनाओं की राष्ट्रभक्ति प्रस्तुति, 13 अगस्त को प्राथमिक विद्यालयों/आॅगनबाडी केन्द्रों के बच्चों हेतु मध्याह्न भोजन की व्यवस्था, आजादी के नायको पर आधारित एकल अभिनय, ग्राम पंचायत में रंगोली प्रतियोगिता, विद्यालयों के बच्चों के मध्य कविता गायन प्रतियोगिता व मौलिक रचनाओं की राष्ट्रभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियाॅ, 14 अगस्त को बच्चों हेतु कठपुतली/जादू के कार्यक्रम, अमृत सरोवरों पर प्रभात फेरियों का आयोजन, 75-75 स्वच्छागृहियों का सम्मान, विशेष स्वच्छता अभियान व मौलिक रचनाओं की राष्ट्रभक्ति प्रस्तुति एवं दिनांक 15 अगस्त को समस्त ग्राम पंचायतों/नगर पंचायतों में माटी कलश तैयार करना, झण्डारोहण एवं राष्ट्रगान का समूह गायन, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों/शहीदों के परिजनों का सम्मान, सेल्फी अपलोड करना, पुलिस/पी0ए0सी0 बैण्ड/स्थानीय विद्यालयों के बैण्ड/अन्य उपलब्ध स्थानीय बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुन का वाद व स्थानीय कलाकारों द्वारा मौलिक रचनाओं की राष्ट्रभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां की जायेगी।

Express views

Recent Posts

पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुमन गंगवार का दिल्ली में निधन, जिले में शोक की लहर

पीलीभीत। जिला सहकारी बैंक के वर्तमान सभापति सत्यपाल गंगवार की पत्नी और राजनीति के क्षेत्र…

2 hours ago

दुर्व्यवहार के आरोप में SSP ने किया इंस्पेक्टर को निलंबित

बरेली: थाना नवाबगंज पर निरीक्षक अपराध के पद पर कार्यरत निरीक्षक जयपाल सिंह के विरुद्ध…

3 hours ago

टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान

बरेली। बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित सम्राट टॉकीज के पास नवरंग टेंट हाउस के…

3 hours ago

पीलीभीत: बेटी को फोन पर अश्लील बातें कर परेशान करने का आरोप, डरी सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ा, दी तहरीर

रिपोर्ट:विनय सक्सेना पीलीभीत। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक द्वारा नाबालिग छात्रा…

1 day ago

बरखेड़ा:नगर पंचायत की बड़ी लापरवाही,नाले की सरिया युवक के पैर के आर-पार, आधे घंटे तक तड़पता रहा युवक

बरखेड़ा (पीलीभीत)। नगर पंचायत बरखेड़ा की कार्यप्रणाली और अधूरे पड़े निर्माण कार्य एक बार फिर…

2 days ago

पीलीभीत पुलिस ने 2.15 करोड़ की ड्रग्स भट्टी में जलाकर की खाक

पीलीभीत। जनपद में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने शुक्रवार को एक निर्णायक कार्रवाई…

2 days ago