रिपोर्ट :नन्दकिशोर शर्मा बरेली
बरेली । भोजीपुरा इलाके के गांव रूपपुर में सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध रूप से मदरसा बना लिया गया। इसकी शिकायत पर प्रशासन ने गुरुवार को अवैध मदरसे को बुलडोजर से जमींदोज करा दिया
बरेली के भोजीपुरा इलाके में अवैध रूप से संचालित मदरसे पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई है। पुलिस प्रशासन के अफसरों ने गुरुवार सुबह गांव रूपपुर में स्थित अवैध मदरसे को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। बताया गया कि यह मदरसा सरकारी स्कूल की जमीन पर बनाया गया था। प्रशासन की कार्रवाई से इलाके में खलबली मची रही। जानकारी के मुताबिक भोजीपुरा इलाके के गांव रूपपुर में पांच साल से नूरी मदरसा संचालित था। किसी ने प्रशासन से गोपनीय शिकायत कि यह मदरसा सरकारी स्कूल की जमीन पर अवैध रूप से बना है। इस पर जांच कराई गई। जांच में शिकायत सही पाई गई। प्रशासन की ओर से मदरसा संचालकों को इसका नोटिस जारी किया गया था। गुरुवार को सुबह ही नबावगंज के एसडीएम राजेश चंद्रा और सीओ फोर्स के साथ रूपपुर गांव पहुंच गए। अवैध मदरसे के ध्वस्तीकरण में चार बुलडोजर लगाए गए और मदरसे की इमारत को जमींदोज कर दिया। ध्वस्तीकरण कार्रवाई के दौरान दो प्लाटून पीएसी, सीओ नवाबगंज, सीओ मीरगंज और कई थानाों की फोर्स तैनात रही।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…