नन्दकिशोर शर्मा@express views
बरेली । समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में शनिवार को निकाय चुनाव में पार्टी की हार पर चर्चा के दौरान जबरदस्त हंगामा हुआ। मीरगंज से 3 बार रहे विधायक सुल्तान बेग ने लाखों की वसूली कर टिकट देने का खुला आरोप लगाया तो एकाएक माहौल गरमा गया। इसके बाद पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप आपस में भिड़ गए।
बैठक में तू-तू मैं-मैं तक नौबत पहुंच गई। तमाम कार्यकर्ताओं ने अपने मोबाइल पर इस घटनाक्रम की वीडियो बनाकर शेयर करने शुरू कर दिए जो बाद में वायरल हो गए।
पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने निकाय चुनाव में पार्टी की हार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कहा कि निकाय चुनाव की शर्मनाक हार की समीक्षा होनी चाहिए थी, लेकिन नहीं की गई। पूर्व विधायक बोले, जब 35-35 लाख रुपये लेकर टिकट दिए जाएंगे तो पार्टी की शर्मनाक हार ही होगी। उन्होंने कहा कि शाही में नौ बार चेयरमैन रहे शाहिद रजा खां का टिकट हुआ था लेकिन 35 लाख रुपये लेकर उनका टिकट काटकर बसपा से आए व्यक्ति को दे दिया गया।
पूर्व विधायक के खुले आरोप से बैठक में छाया सन्नाटा ।
जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने पूर्व विधायक की बात को गलत बताते हुए कहा कि शाही का टिकट राष्ट्रीय अध्यक्ष ने काटा था और उन्होंने ही दिया भी, तो क्या उन्होंने पैसे ले लिए। उधर, पूर्व विधायक ने शेरगढ़ में भी 35 लाख लेकर टिकट देने की बात कही।
पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि फतेहगंज पश्चिमी में इमराना को टिकट देने की सिफारिश की थी। वह तीन हजार वोटों से जीतीं प्रत्याशी थीं लेकिन जिलाध्यक्ष ने उन्हें टिकट नहीं दिया। आरोप लगाते हुए कहा कि पैसे लेकर ऐसे व्यक्ति को जिताऊ बताकर टिकट दिलाया जिसे मात्र 270 वोट मिले।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…