रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा
बरेली। सोमवार तड़के बारिश के चलते कच्ची दीवार ढहने से एक ही परिवार के 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि माता-पिता समेत एक बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
फरीदपुर के खलपुर निवासी उमेश और राजीव पड़ोसी हैं।उनके घरों की एक ही दीवार थी। उमेश अपनी पत्नी सुमन, 5 साल के बेटे विवेक, 2 साल की बेटी प्रियांशु, 7 साल की बेटी नीतू के साथ घर में सो रहे थे सोमवार सुबह 4:00 बजे कच्ची दीवार ढह गई। जिसमें दबकर विवेक और प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के अन्य लोग घायल हो गए। दीवार भरभरा कर गिरने की आवाज पर आस पड़ोस के कई लोग एकत्र हो गए। उन्होंने मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला। जिसमें विवेक और प्रियांशु की मौत हो चुकी थी। घायल सुमन उमेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि नीतू को सीएससी मैं भर्ती कराया गया है। पुलिस में दोनों बच्चों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…
बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…
बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…
पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…
बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…
बरेली/ फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे के मोहल्ला लोधी नगर में स्थित लंगड़े बाबा की मढ़ी मंदिर…