Advertisement

धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड द्वारा किया गया निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण।

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली। धामपुर बायो ऑर्गेनिक्स लिमिटेड की इकाई मीरगंज के द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के तहत सोमवार को क्षेत्रीय निवासियों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण के शिविर का आयोजन किया गया। ग्राम मकरीखोए, एवं दिनरा मिर्जापुर के 210 निवासियों का परीक्षण कर निशुल्क दवाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर चीनी मिल के इकाई प्रमुख संजय श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि कंपनी द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य क्षेत्रीय निवासियों के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निदान करना है। चीनी मिल की इस मुहिम में पीएचडीआरडीएफ एनजीओ के डॉ तनु द्वारा परीक्षण कर दवाइयां दी गई। इस कार्यक्रम के सफल एवं सुगम संचालन हेतु चीनी मिल के गन्ना प्रमुख श्री इंदर शर्मा, श्री अरविंद गंगवार महाप्रबंधक मानव संसाधन एवं प्रशासन संजय कुमार सिंह वरिष्ठ वरिष्ठ प्रबंधक प्रशासन विजय शुक्ला वरिष्ठ प्रबंधक गन्ना एवं कर्मचारियों द्वारा सहयोग किया गया।

Express views

Recent Posts

सुरक्षा गार्ड का संदिग्ध परिस्थितियों में मिला शव, बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर खाई में पड़ी मिली बाइक

​बरखेड़ा-गजरौला मार्ग पर भोपतपुर और प्रतापपुर डंडी के बीच शनिवार सुबह सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों…

4 hours ago

पीलीभीत: नकली सोने पर हॉलमार्क लगाकर बैंकों से लोन लेने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

पीलीभीत। नकली आभूषणों पर असली हॉलमार्क लगाकर बैंकों से गोल्ड लोन के नाम पर धोखाधड़ी…

1 day ago

पीलीभीत:SP ने पुलिस परिवार के साथ हर्षोल्लास से मनाई दीपावली, बच्चों को मिष्ठान एवं पटाखे वितरित कर दीं पर्व की शुभकामनाएं

पीलीभीत। दीपावली के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव द्वारा रिजर्व पुलिस…

1 day ago

हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से 10 एकड़ गन्ने की फसल जलकर राख

बरखेड़ा । अमखिरिया नहर मार्ग के पास शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। बरखेड़ा से…

2 days ago

पीलीभीत: धनतेरस और दीपावली को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सुकीर्ति माधव ने बाजारों में किया पैदल गश्त

पीलीभीत । धनतेरस और आगामी दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

2 days ago