Advertisement

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज में शुरू हुआ सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 अभियान

नन्दकिशोर शर्मा@express views

बरेली। मीरगंज भारत सरकार की ओर से दिए गए निर्देशानुसार आज सोमवार 7 अगस्त से सघन मिशन इंद्रधनुष के प्रथम चरण का उद्घघाटन किया गया. मिशन इंद्रधनुष का उद्घाटन मीरगंज ब्लाक के ब्लाक प्रमुख श्री गोपाल कृष्ण गंगवार के साथ साथ भा0 जा0 पा0 के राजू भारती एवं रमेश गंगवार ने किया।ब्लाक प्रमुख ने समस्त जनता से अपने बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण करवाने की अपील भी की. मिशन इंद्रधनुष में मुख्यतः छूटे हुए बच्चों को टीके लगाए जाएंगे जिसके लिए पूर्व में घर घर जाकर डियू लिस्ट तैयार कर ली गई थी।मिशन इंद्रधनुष के पहले दिन कुल 30 सत्र आयोजित किये गए । जिनमें कुल 182 ड्यू बच्चों मे से 172 बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित किया गया.कोर एड्रा के सहयोग से रैली भी आयोजित की गई. चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित कुमार ने बताया की सभी क्षेत्रवासी अपने 0 से 5 साल तक के बच्चों का निशुल्क टीकाकरण अवश्य करवाएं।भारत सरकार की राष्ट्रीय टीकाकरण सारणी में बच्चों को प्रतिरक्षित करने के सभी मुख्य टीके सरकार द्वारा निशुल्क दिए जा रहे हैं।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी बरेली डॉ प्रशांत रंजन ने टीकाकरण सत्र का पर्यवेक्षण भी किया।डॉ प्रशांत रंजन को टीकाकरण सत्र सुसंचालित मिले. आज के इस अवसर पर अधीक्षक डॉ अमित कुमार के साथ-साथ अन्य चिकित्सा अधिकारी, आइ ओ धनेश्वर गिरि, बी एम सी अमिताभ शुक्ला, डब्ल्यूएचओ से सौरभ सक्सेना, राजू भारती ,रमेश कुर्मी सीएचओ मोहित कुमार, प्रदीप कुमार एवं जयपाल भी उपस्थित रहे।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

19 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

19 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

19 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

22 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

22 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

1 day ago