Advertisement

home

बरेली में गाय और बछिया के साथ रेप का आरोप

  • सुभाषनगर इलाके में एक गाय और उसकी एक माह की बछिया के साथ दुष्कर्म।
  • पुलिस ने पशु क्रूरता की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

नन्दकिशोर शर्मा@express views
बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली से एक शर्मनाक हरकत सामने आई है. यहां सुभाषनगर इलाके में एक गाय और उसकी एक माह की बछिया के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है. मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है. उधर दोनों पशुओं को इलाज के लिए पशु चिकित्सालय ले जाय गया है.

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड स्थित एक प्लाट में गाय और एक माह की बछिया बंधी हुई थी. दोनों के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है. सुबह जब शिक्षक अपने प्लाट पर पहुंचा तो उन्होंने खून बहता देख कर तुंरत ही पुलिस को सूचना दी. गाय और उसकी बछिया को क्यारा ब्लॉक पशु चिकित्सालय ले जाया गया. डॉक्टर ने प्रारंभिज जांच में दुष्कर्म होने की आशंका जताई है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता की धारा लगाई है.

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के बदायूं रोड स्थित स्टेट बैंक के पास गणेशनगर निवासी प्राइवेट शिक्षक मनोज मिश्रा का एक प्लाट है. यहां उन्होंने दो गाय पाल रखी है. एक माह पहले ही गाय ने बछिया को जन्म दिया था. रोजाना की तरह वह सोमवार रात 11 बजे प्लाट में ताला मारकर अपने घर चले गए. मंगलवार सुबह छह बजे पहुंचे तो उन्होंने गाय-बछिया को गंभीर हालत में पड़ा देखा। गुप्तांग से खून बहता देख उन्होंने पड़ोसियों को एकत्र कर डायल 112 पर गाय के साथ दुष्कर्म होने की सूचना दी. डायल 112 की कॉल पर करगैना चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. आनन फानन में गाय-बछिया को क्यारा ब्लॉक स्थित पशु अस्पताल में ले जाया गया. पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में लग रहा है कि दोनों पशुओं के साथ गलत काम हुआ है. पशुओं में से सीमन निकालकर उसकी जांच कराई जाएगी कि वह किसी इंसान का है या जानवर का है.

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

19 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

19 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

19 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

22 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

22 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

1 day ago