Advertisement

बरेली :कोर्ट ने नकली देसी घी बनाने वाले 5 मिलावटखोरों को सुनाई उम्र कैद की सजा।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली. उत्तरप्रदेश के बरेली में मिलावटखोरों के खिलाफ बरेली कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया है. दरअसल कोर्ट ने नकली देसी घी बनाने वाले 5 मिलावटखोरों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए सबूतों के आधार पर 5 मिलावटखोरों को उम्र कैद की सजा सुनाई है. 14 साल बाद आए इस फैसले में कोर्ट ने पांचों मिलावटखोरों के खिलाफ उम्र कैद के साथ-साथ 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया है. मिलावटखोरी इस धंधे में चार बुलंदशहर और एक बरेली का व्यक्ति शमिल था. बता दें, बरेली के एक इलाके में बेसमेंट के अंदर नकली देसी घी बनाने का काम चल रहा था. मिली जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर 2009 को सुभाष नगर थाना पुलिस के सर्वोदया नगर के पास अनंत सीमेंट ट्रेडर्स के बेसमेंट में पुलिस ने छापा मारकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया था. इस मामले में पुलिस ने मौके से भट्टी पर चढ़े हुए एलमुनियम के ड्रम में गर्म देसी घी बनाया जा रहा था. इस नकली देसी घी को डिब्बों में पैक किया जा रहा था. पकड़े गए मिलावटखोरों में बुलंदशहर के महेश, योगेंद्र, लोकमन, सत्य प्रकाश शामिल थे. इसके अलावा बरेली के बिहारीपुर का सुबोध भी पकड़ा गया है. वहीं मौके से दो लोग भाग गए थे. इस मामले में पुलिस ने मौके से रिफाइंड तेल, वनस्पति घी, देसी घी में मिलाने के लिए टीसीए पदार्थ को मौके से बरामद किया है. इसे नकली घी में खुशबू के लिए मिलाया गया था. वहीं पुलिस ने मौके से करीब 26 क्विंटल नकली देसी घी भी जब्त किया।

Express views

Recent Posts

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago

ठाकुर द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना के बाद धूमधाम से निकाली गई श्री गणेश विसर्जन यात्रा, उमड़ा आस्था का सैलाब

बरखेड़ा। श्री गणेश चतुर्थी उत्सव के समापन के बाद आज रविवार को श्री भगवान गणेश…

2 days ago

भाजपा सरकार वादों से मुकर रही, देश की व्यवस्था के निजीकरण की ओर बढ़ रही : राजेंद्र पाल गौतम

पिछड़ा वर्ग सम्मेलन और दस्तकार-बुनकर सम्मेलन में हुनर बचाने पर दिया जोर बरेली। उत्तर प्रदेश…

2 days ago

राधाष्टमी पर राधा कृष्ण मंदिर पर हुआ पूजन,  विशाल भंडारे का आयोजन

बरेली । कस्बा फतेहगंज पश्चिमी रबर फैक्ट्री कालोनी में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर पर राधाष्टमी के…

2 days ago