Advertisement

home

बरेली : बाइक सवार बदमाशों ने युवक के चेहरे पर फेंका तेजाब, आरोपी फरार।

रिपोर्ट:नन्दकिशोर शर्मा

बरेली : बाइक सवार बदमाशों ने नैनीताल हाईवे पर एक युवक के चेहरे पर तेजाब फेंकने की वारदात से हड़कंप मच गया । तेजाब से युवक का चेहरा, दायां हाथ और पैर झुलस गया। घटना की जानकारी होने पर थाना पुलिस ने युवक को सीएचसी ले जाया गया जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है । घटना की जानकारी होने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी बहेड़ी भी मौके पर पहुंच गए। वही पीड़ित की ओर से अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध मामले में खिलाफ तहरीर दी गई है । पुलिस इस मामले में बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

बहेड़ी के लोधीपुर के रहने वाले नाजिम किच्छा में लोहार का काम करते हैं और रोजाना घर से ही आतेजातेहैं। रोज की तरह गुरुवार रात वो ई-रिक्शा से वापस घर बाइक लौट रहे थे। लौटते समय नैनीलात हाईवे मंडनपुर शुमाली के पास जैसे ही ई रिक्शा पहुंचा बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने तेजाब फेंक दिया। जिससे उनका चेहरा झुलस गया। बचने के लिए वह जैसे ही चिल्लाए ,वैसे ही आरोपित भाग खड़े हुए।

तेजाब से हमला (एसिड अटैक) की जानकारी पर बहेड़ी पुलिस तत्काल ही सक्रिय हुई । वही सीओ बहेड़ी डा. तेजवीर सिंह ने घटना के बाद चेकिंग अभियान शुरू कर दिया । मगर मौका पाकर बदमाश फरार हो गए । देररात तक नकाबपोश बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका है । इंस्पेक्टर बहेड़ी श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र के आधार पर प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पीड़ित से बात के बाद घटना की असल बात सामने आएगी। बताया जाता है कि बाइक से 2 लोग आए थे और उन्होंने ही कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंका है।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

19 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

19 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

19 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

22 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

22 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

1 day ago