Advertisement

home

हिमाचल के सोलन में बादल फटा, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

सोलन. हिमाचल प्रदेश में रेड अलर्ट के बीच भारी बारिश हुई है और सोलन जिले में कंडाघाट उपमंडल की ममलीग उप-तहसील के जदों गांव में देर रात डेढ़ बजे बादल फटने से दो घर और एक गौशाला बही गई. इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई है. अभी तक चार शवों को निकाला गया है. अन्यों की तलाश जारी है.

जानकारी के अनुसार, सोलन जिले के कंडाघाट में यह घटना पेश आई है. यहां पर ममलीग गांव में बादल फटने के बाद फ्लैश फ्लड आया औऱ दो घरों को बहा ले गया है. इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई. परिवार के दो सदस्यों रितु राम और कमलेश को रेस्क्यू किया गया है. बाकी कुल सात लोगों की मौत हो गई है.

बताया जा रहा है कि जहां यह बादल फटा है, वहां पर दोनों तरफ से सड़क टूट गई और इस कारण रेस्क्यू टीम को घटना स्थल पर पहुंचने में परेशानी हो रही है. हालांकि, रेस्क्यू दल पैदल घटनास्थल पर पहुंचा है और मलबे से चार शव निकाले हैं. मलबे से एक छोटी बच्ची का शव भी बरामद हुआ है. ये सभी एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग की तरफ से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

8 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

11 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

12 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

1 day ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago