Advertisement

पीलीभीत:भाजपा ने मनाया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, निकाला मौन जुलूस

पीलीभीत। सोमवार को भारत के विभाजन तिथि के मौके पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजित किया गया। इसके तहत भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल पर पुष्प अर्पित किए, मौन जुलूस निकाला और संगोष्ठी आयोजित की।
पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार सुबह शहर के गैस चौराहा स्थित शहीद दामोदरदास पार्क पर एकत्र हुए। यहां पर उन्होंने भारत के उन वीर सपूतों को नमन किया जिन्होंने विभाजन विभीषिका झेली और स्वतंत्रता आंदोलन में अपने आप को न्योछावर किया। हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मौन यात्रा आरंभ की। यह यात्रा गैस चौराहा से स्टेशन रोड होते हुए थाना सुनगढ़ी, गांधी स्टेडियम, गौहानिया चौराहा से पीलीभीत बारात घर पहुंची। यहां पहुंच कर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में विभाजन विभीषिका दिवस पर भेदभाव, वैमनस्य और दुर्भावना के जहर को खत्म करके एकता सामाजिक सद्भाव की भावना को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राण न्योछावर करने वाले भारत के वीर सपूतों को याद किया गया।
इस अवसर पर एमएलसी हरि सिंह ढिल्लो, जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरभाग सिंह, निवर्तमान जिला अध्यक्ष राकेश गुप्ता ,विधायक स्वामी प्रवक्ता नन्द, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा, नगर पालिकाध्यक्ष डॉ आस्था अग्रवाल, नगर अध्यक्ष विकास श्रीवास्तव, मरौरी ब्लाक प्रमुख सभ्यता वर्मा, जिला महामंत्री जिला महामंत्री लेखराज भारती, दिनेश पटेल, जिला उपाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, रेखा सिंह परिहार, सुषमा सिंह, नगर महामंत्री मनोज मिश्रा, नगर उपाध्यक्ष शिवनारायण शर्मा, अमरीश शर्मा, सेक्टर संयोजक संजीव शर्मा, नगर मीडिया प्रभारी जीतू सूर्या, नितिन सक्सेना, अवतार सिंह मोनू, सभासद रत्ना शुक्ला, साकेत सक्सेना, सुरेश लोधी, सुनीता सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन शर्मा, हरिओम चौधरी, सचिन चौधरी, सत्य प्रकाश वर्मा, दीपू कश्यप, अमन बाबू, नरेंद्र तिवारी, मोहित सक्सेना, रजनीश शंखधार, विकास पाल सिंह, देव प्रकाश, अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष सतनाम सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष महेश वर्मा, विपिन त्यागी, अकलीम मालिक , बिपिन मिश्रा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Express views

Recent Posts

सपा जिला अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, पूर्व चेयरमैन के नेतृत्व में हजारों समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत

बरखेड़ा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार के स्वागत को लेकर सोमवार को…

9 hours ago

भक्त प्रह्लाद की भक्ति का भावपूर्ण मंचन, मंत्रमुग्ध हुए  दर्शक

बरखेड़ा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेले के दस दिवसीय आयोजन के पांचवें दिन वृंदावन के रासमंच कलाकारों ने…

13 hours ago

गन्ना राज्यमंत्री के प्रतिनिधि के नाम पर फर्जी लेटरहेड बनाकर धोखाधड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज,आरोपी जेल भेजा

बरखेड़ा।गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के प्रतिनिधि के नाम पर कथित रूप से फर्जी लेटरहेड…

13 hours ago

बरेली:सिल्वर जुबली पर यादों के सागर में डूबे बरेली कॉलेज के मासकॉम छात्र, 25 साल बाद हुआ खास मिलन

बरेली। बरेली कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार  विभाग में सोमवार का दिन बेहद भावनात्मक और…

2 days ago

श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन जीवंत रही मीराबाई की भक्ति, वृंदावन के कलाकारों ने मोहा मन

​बरखेड़ा। कस्बा बरखेड़ा में चल रहे दस दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले के चौथे दिन…

2 days ago

तेंदुए का आतंक: चरवाहे के सामने बकरी उठा ले गया तेंदुआ, ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

​बरखेड़ा । क्षेत्र के गांव बहादुरपुर हुक्मी में तेंदुए की दहशत लगातार बढ़ती जा रही…

2 days ago