Advertisement

राष्ट्रीय जागरूक हिंदू महासंघ ने किया हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन ।

बरेली। राष्ट्रीय जागरूक हिंदू महासंघ की ओर से अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सभागार में हरियाली तीज महोत्सव एवम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेंहदी प्रतियोगिता एवम बच्चों द्वारा सुंदर नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रजनी तिवारी जी सभी महिलाओं का सम्मान किया और उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी उन्होंने कहा कि हर महिला जिस तरह से घर चलाती है दूसरे से देश चलाने का कार्य भी कर सकती हैं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पीलीभीत चेयरमैन आस्था अग्रवाल ने महिलाओं को समाज में हो रही कुर्तियों की प्रति लड़ने के लिए जागरूक किया और आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रश्मि पटेल ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और सभी गणमान्य लोगों से समाज के प्रति जागरूक रहने का आवाहन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज शर्मा ने सभी महिलाओं का चुनरी उड़ा कर सम्मान किया और कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित लोगों से अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया उन्होने कहा वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है यदि धरती वृक्ष हैं तभी हमारा जीवन सम्भव है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंजली द्विवेदी, नीतू मिश्रा आदि ने बहुत सुंदर गीत प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जर्नादन आचार्य, विजय अग्रवाल, सविता शर्मा, नीलम जेठा, डिंपल मेहंदीरत्ता, पूजा कालरा, आरती गुप्ता, प्राची मिश्रा, विपिन शर्मा, हरीश भारती, विजय मिश्रा, राजन कुमार, दलवीर सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, मुनीश गुप्ता आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे ।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

18 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

18 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

18 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

21 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

21 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

23 hours ago