Advertisement

home

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर cm योगी ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि।

@desk।पूरे देशभर में आजादी का अमृत महोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. भारत-पाकिस्तान के बंटवारे के कारण उस वक्त लाखों की तादाद में लोगों ने भारत विभाजन की विभीषिका झेली थी. बीते साल उत्तर प्रदेश सरकार ने विभाजन की विभीषिका को याद करते हुए इस त्रासदी के बारे में युवा पीढ़ी को जागरूक करने के लिए ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का आयोजन किया था. वहीं इस बार भी स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले आज के दिन यूपी के 75 जिलों में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का आयोजन किया जा रहा है.
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विभाजन काल की विभिषिका को याद करते हुए विभाजन के काल की विभिषिका को याद किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा ‘देश के इतिहास में 14 अगस्त की तिथि कभी न भूलने वाली तिथि है. आज ही के दिन मजहबी और नफरती मानसिकता ने भारत का दु:खद विभाजन किया, जिसके दुष्परिणामस्वरूप असंख्य देश वासियों ने यातनाएं झेलीं और अपनी जान गंवाई. ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर बलिदान हुए सभी नागरिकों को विनम्र श्रद्धांजलि!, इस क्रूर-वीभत्स यातना के साक्षी सभी नागरिकों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.’

बता दें कि देश के विभाजन को लेकर युवाओं को जागरूक करने के लिए योगी सरकार ने पिछले साल 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया था। इस साल भी प्रदेश के हर जिले में इस अवसर पर आयोजन किए जा रहे हैं। बता दें कि साल 2021 में मोदी सरकार ने गजट जारी कर ऐलान किया था कि हर साल 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तौर पर मनाया जाएगा।

Express views

Recent Posts

ग्राम प्रधान पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी का आरोप,एसपी के आदेश पर पूर्व प्रधान समेत 5 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। ग्राम पंचायत बहादुरपुर हुक्मी के वर्तमान ग्राम प्रधान/प्रशासक अमित कुमार की छवि धूमिल करने…

18 hours ago

झगड़ा शांत कराने गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, परिवार में कोहराम

बरखेड़ा। दूसरों का विवाद शांत कराना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हो गया। बरखेड़ा…

18 hours ago

बरखेड़ा: मेले में फोटो के पैसों को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे चले, दुकानदार का सिर फटा, रिपोर्ट दर्ज

बरखेड़ा। स्थानीय मेले में फोटो खिंचवाने के दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर दो पक्षों…

18 hours ago

बरेली: 11वां आयुर्वेद दिवस धूमधाम से मना: गांधी उद्यान में योगाभ्यास शिविर और विशाल रैली का आयोजन

बरेली। आयुष विभाग द्वारा बुधवार को गांधी उद्यान में 11वें आयुर्वेद दिवस के अवसर पर…

21 hours ago

पीलीभीत में राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित

ललित हरि आयुर्वेदिक कॉलेज में पौधारोपण  खकरा में 500 मरीजों का हुआ निःशुल्क इलाज पीलीभीत।…

21 hours ago

पीलीभीत: नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने संभाला कार्यभार

जनसमस्याओं का समयबद्ध निस्तारण व जनकल्याणकारी योजनाएं प्राथमिकता:DM पीलीभीत। नवागत जिलाधिकारी आलोक कुमार ने बुधवार…

23 hours ago